Samastipur

शकूरबस्ती-दरभंगा त्योहार स्पेशल ट्रेन:दिल्ली से दरभंगा के बीच चलेगी,यात्रियों को फायदा 

समस्तीपुर: त्योहारों में यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने दिल्ली के शकूरबस्ती से दरभंगा के बीच विशेष ट्रेन चलाने की घोषणा की है. इस ट्रेन में वातानुकूलित, शयनयान और सामान्य श्रेणी के कोच लगाए जायेंगे. इससे अलग-अलग श्रेणी के यात्रियों को सुविधा मिलेगी.

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

1 अक्टूबर से 29 नवंबर तक चलेगी ट्रेन

शकूरबस्ती-दरभंगा त्योहार विशेष ट्रेन 04098/04097 के तहत 04098 नंबर की ट्रेन शकूरबस्ती से 1 अक्टूबर से 29 नवंबर तक चलेगी. मंगलवार को छोड़कर यह ट्रेन सप्ताह में छह दिन सुबह 9:20 बजे शकूरबस्ती से रवाना होगी और अगले दिन सुबह 10:10 बजे दरभंगा पहुंचेगी.

 

वापसी में 04097 नंबर की विशेष ट्रेन बुधवार को छोड़कर सप्ताह में छह दिन दरभंगा से दोपहर 2 बजे रवाना होगी और अगले दिन शाम 6 बजे शकूरबस्ती पहुंचेगी.

 

इन स्टेशनों पर होगा ठहराव

शकूरबस्ती से दरभंगा के बीच विशेष ट्रेन का ठहराव नई दिल्ली, गाजियाबाद, कानपुर, उन्नाव, ऐशबाग, बादशाहनगर, बाराबंकी, बुढ़वल, गोंडा, गोरखपुर, कप्तानगंज, सिसवा बाजार, बगहा, नरकटियागंज, सिकटा, रक्सौल, घोड़ासहन, बैरगनियां, सीतामढ़ी, जनकपुरी रोड और कमतौल रेलवे स्टेशनों पर होगा.

Anaya

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *