Samastipur

Samastipur:घर से देसी पिस्टल के साथ पांच गोली और गांजा बरामद

Samastipur।कल्याणपुर.थाना क्षेत्र की अंजना पंचायत के वार्ड संख्या आठ स्थित अंजना गांव में रविवार की सुबह गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने छापेमारी कर एक घर से 7.5 एमएम की देशी पिस्टल, पांच जिंदा गोली एवं 390 ग्राम मादक पदार्थ गांजा बरामद किया। कार्रवाई थानाध्यक्ष रणवीर कुमार राउत, एसआई गुड्डू कुमार एवं एएसआई विजय पासवान के नेतृत्व में की गई।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

पुलिस ने वासुदेव राम के पुत्र छोटू राम उर्फ छोटे लाल राम के घर पर छापेमारी की। इस दौरान बरामद पिस्टल, गोलियां, गांजा एवं एक बाइक को नियुक्त दंडाधिकारी सह सीओ शशि रंजन की मौजूदगी में जब्ती सूची तैयार कर जब्त किया गया। इसके बाद सभी सामान को थाने लाया गया। बताया गया है कि पुलिस को देखते ही घर के सभी लोग फरार हो गए।

Anaya

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *