Samastipur

समस्तीपुर:वॉट्सऐप कॉल पर दवा दुकानदार से मांगी 3 लाख की रंगदारी, दो भाई गिरफ्तार

समस्तीपुर: वैनी थाना क्षेत्र के पूसारोड बाजार स्थित एक दवा दुकानदार से रंगदारी मांगने के आरोप में पुलिस ने श्रीरामपुर अयोध्या से दो भाइयों को गिरफ्तार किया है. पीड़ित पूसा थाना क्षेत्र के बिशनपुर बथुआ निवासी अजय कुमार सिंह ने वैनी थाने में आवेदन देकर जानमाल की सुरक्षा की गुहार लगायी थी.

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

WhatsApp कॉल कर मांगी थी 3 लाख की रंगदारी

पीड़ित ने अपने लिखित आवेदन में बताया कि आरोपितों ने उसके मोबाइल पर WhatsApp कॉलिंग कर तीन लाख रुपये की रंगदारी मांगी थी. रंगदारी नहीं देने पर जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया गया है.वैनी थानाध्यक्ष कल्पना कुमारी के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने मामले का उद्भेदन करते हुए श्रीरामपुर अयोध्या वार्ड एक निवासी स्वर्गीय जगरनाथ ठाकुर के पुत्र दीपू कुमार और रंजीत कुमार को गिरफ्तार कर लिया.

 

गिरफ्तारी के बाद दोनों आरोपितों को न्यायालय में समर्पित कर दिया गया. पुलिस मामले में आगे की कानूनी प्रक्रिया कर रही है.

Anaya

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।