Samastipur :तीज का सामान लेने निकले युवा गायक की सड़क हादसे में मौत,हंगामा
Samastipur।शाहपुर पटोरी.प्रखंड क्षेत्र के मालपुर गांव के समीप समस्तीपुर-पटोरी मुख्य मार्ग पर रविवार को दर्दनाक सड़क हादसे में क्षेत्र के सुप्रसिद्ध गायक अमरेश बिहारी के 23 वर्षीय पुत्र एवं युवा गायक-वादक आनंद मोहन की मौत हो गई। दुर्घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने मालपुर चौक के समीप शव को सड़क पर रखकर जाम कर दिया। दोषी वाहन चालक की गिरफ्तारी और कार्रवाई की मांग को लेकर लोग करीब तीन घंटे तक सड़क पर डटे रहे। सड़क जाम के कारण मार्ग के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई और आवागमन पूरी तरह प्रभावित रहा। जानकारी के अनुसार आनंद मोहन रविवार को बाइक से अपने घर से कौवा चौक बाजार की ओर तीज व्रत का सामान खरीदने जा रहा था। इसी दौरान मालपुर के समीप विपरीत दिशा से बाइक एजेंसी की एक वैन आ रही थी।
वैन पर बाइक लदी हुई थी। इसी दौरान दोनों वाहनों में आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में आनंद मोहन गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर अचेत अवस्था में गिर पड़ा। मौके से वाहन छोड़कर फरार हो गया। दुर्घटना में शामिल बाइक एजेंसी की वैन घटना स्थल पर ही खड़ी रही। पटोरी थाना पुलिस घायल अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाई। वहां से समस्तीपुर रेफर कर दिया। रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। इसके बाद शव को वापस घटनास्थल पर लाया गया, जहां आक्रोशित लोगों ने शव को सड़क पर रखकर प्रदर्शन शुरू कर दिया।
चालक की गिरफ्तारी की मांग पर अड़े रहे लोग हादसे के बाद घटना स्थल पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझाने और सड़क जाम समाप्त कराने का प्रयास किया, लेकिन आक्रोशित लोग दोषी वाहन चालक की गिरफ्तारी और उसके विरुद्ध कार्रवाई की मांग पर अड़े रहे। घटना स्थल पर हलई थाना पुलिस भी पहुंची और स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया। समाचार लिखे जाने तक आक्रोशित लोग सड़क पर डटे हुए थे।
तीज और चौठचांद पर्व पर गांव में पसरा मातम घटनास्थल पर बड़ी संख्या में ग्रामीण और परिचित पहुंचे रविवार को तीज व्रत और चौठचांद जैसे पर्व की तैयारियों के बीच हुई इस घटना ने मालपुर गांव की खुशियों को मातम में बदल दिया। घटनास्थल पर बड़ी संख्या में ग्रामीण और परिचित पहुंच गए। स्वजनों की चीख-पुकार से पूरा माहौल गमगीन हो गया। हादसे की सूचना मिलते ही मृतक के परिजनों और शुभचिंतकों का घटनास्थल पर पहुंचना शुरू हो गया। पुलिस द्वारा सड़क जाम समाप्त कराने और लोगों को समझाने का प्रयास जारी था। लोगों का कहना था कि सड़क हादसे में एक युवा की जान चली गई है, पुलिस पोस्टमॉर्टम की प्रक्रिया में जुट गई है।
न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।
