Samastipur

समस्तीपुर:व्यापारी को पिस्तौल दिखाकर 2 लाख रुपये और मोबाइल लूटा,फायरिंग

समस्तीपुर: विभूतिपुर थाना क्षेत्र के शाहपुर-दलसिंहसराय मार्ग पर बदमाशों ने एक व्यापारी को हथियार दिखाकर दो लाख रुपये नकद, मोबाइल और बाइक लूटने का आरोप है. घटना के बाद पीड़ित व्यापारी ने स्थानीय थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

पिकअप चालक से विवाद के बाद मौके पर पहुंचे व्यापारी

बताया जाता है कि महमदपुर सकरा गांव के वार्ड 6 निवासी देवेंद्र राय के पुत्र अनिल कुमार राय अपने ड्राइवर नीतीश कुमार के साथ पिकअप गाड़ी से सब्जी लोड करने दलसिंहसराय मंडी गये थे.सब्जी लेकर लौटने के दौरान सुरौली चौक से करीब सौ मीटर आगे पिकअप चालक नीतीश कुमार के साथ कुछ लोगों ने कथित तौर पर अभद्र भाषा का प्रयोग किया. इसी बात को लेकर विवाद हुआ और मारपीट भी की गयी.

 

व्यापारी को घेरकर पिस्तौल तानने का आरोप

घटना की सूचना मिलने पर अनिल कुमार राय अपने भाई रंजन कुमार राय और अन्य साथियों के साथ मोटरसाइकिल से मौके पर पहुंचे. आरोप है कि वहां मौजूद कुंदन कुमार, अजय यादव, सुबोध राय, रंजीत कुमार, गुंजन कुमार समेत तीन-चार अज्ञात लोगों ने उन्हें घेर लिया.पीड़ित के अनुसार, आरोपियों ने उन पर पिस्तौल तान दी. इसी दौरान कुंदन कुमार ने अनिल कुमार राय की जेब में रखे दो लाख रुपये नकद और एक स्मार्टफोन जबरन छीन लिया.

 

विरोध करने पर जान से मारने की धमकी

पीड़ित ने प्राथमिकी में आरोप लगाया है कि लूट का विरोध करने पर आरोपियों ने जान से मारने की धमकी दी. इस दौरान फायरिंग करने का भी प्रयास किया गया. घटना के बाद पीड़ित व्यापारी ने विभूतिपुर थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है.

 

पुलिस ने शुरू की मामले की जांच

इस संबंध में पूछे जाने पर थानाध्यक्ष सुनील कुमार झा ने बताया कि पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है और मामले की छानबीन शुरू कर दी गयी है. पुलिस प्राथमिकी में नामजद आरोपियों के साथ घटना में शामिल अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच कर रही है.

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *