Samastipur

समस्तीपुर:अनियंत्रित ट्रक ने बाइक सवार को मारी टक्कर, एक युवक की मौत

समस्तीपुर.विभूतिपुर,रोसड़ा-समस्तीपुर मुख्य पथ एसएच 55 पर बेलसंडी भरपुरा सीमा में शंकर चौक से पश्चिम सर्विसिंग सेंटर के पास सोमवार देर रात तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रक ने बाइक सवारों को टक्कर मार दी। हादसे में एक युवक की मौके पर मौत हो गई। उसके साथ बाइक पर पीछे बैठे युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

ट्रक से बचने के दौरान दूसरी बाइक पर सवार दो युवक सड़क किनारे गड्ढे में गिरकर चोटिल हो गए। घटना के बाद ट्रक चालक वाहन लेकर फरार हो गया। मृतक की पहचान पटपरा दक्षिण वार्ड 5 निवासी रामनरेश यादव के करीब 35 वर्षीय पुत्र धीरेंद्र यादव के रूप में हुई है। सूचना मिलने पर मंगलवार को विभूतिपुर पुलिस मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लिया। पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। बताया जाता है कि धीरेंद्र संकीर्तन-भजन कार्यक्रम का काम करते थे। सोमवार रात वे दो बाइक पर चार लोगों के साथ कार्यक्रम कर घर लौट रहे थे। एक बाइक पर धीरेंद्र के साथ डिहुली निवासी विजय कुमार सवार थे।

 

दूसरी बाइक पर डिहुली निवासी बेचन गिरी और मिथुन कुमार उर्फ मिथुन चक्रवर्ती थे। सभी लोग सिंघियाघाट की ओर से पटपरा जा रहे थे। इसी दौरान समस्तीपुर की ओर से रोसड़ा जा रहे ट्रक ने बेलसंडी भरपुरा सीमा में अचानक चकमा दिया। बचने के प्रयास में बेचन गिरी और मिथुन कुमार बाइक समेत सड़क किनारे गड्ढे में गिर गए। दूसरी बाइक चला रहे धीरेंद्र को ट्रक ने जोरदार ठोकर मार दी। धीरेंद्र की मौके पर मौत हो गई। विजय कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद अफरातफरी मच गई। स्थानीय लोग पहुंचे। घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। इलाज चल रहा है। धीरेंद्र की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। मां, पत्नी, पुत्री, पुत्र समेत परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। धीरेंद्र तीन भाइयों में मंझला था।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *