Samastipur

पुरी में रथयात्रा,इंटरसिटी एक्सप्रेस में सोने की चेन छीनने वाला अंतरराज्यीय शातिर गिरफ्तार

समस्तीपुर रेल पुलिस को ट्रेनों और स्टेशनों पर यात्रियों को निशाना बनाने वाले अंतरराज्यीय गिरोह के खिलाफ बड़ी कामयाबी मिली है. रेल पुलिस ने गुप्त सूचना और तकनीकी अनुसंधान के आधार पर इंटरसिटी एक्सप्रेस में महिला यात्री से सोने की चेन छीनने के मामले में फरार चल रहे एक शातिर अपराधी को दबोच लिया है. गिरफ्तार आरोपित रेल थाना कांड संख्या 148/26 में वांछित था.

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

पश्चिम बंगाल का रहने वाला है शातिर चेन स्नैचर

रेल थानाध्यक्ष बीरबल कुमार ने बताया कि गिरफ्तार आरोपित की पहचान राजू लश्कर के रूप में हुई है. वह पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले अंतर्गत चंपाहाटी, बरूईपुर इलाके का निवासी है:

 

आरोपित ट्रेनों में भीड़भाड़ का लाभ उठाकर झपट्टा मारकर कीमती गहने छीनने में माहिर है.घटना के बाद से पुलिस की विशेष टीम लगातार इसकी गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही थी.

गिरफ्तारी अभियान में आरपीएफ इंस्पेक्टर अविनाश क्रोशिया, दीपक कुमार, विवेक कुमार और बालमुकुंद कुमार की अहम भूमिका रही.

प्लेटफॉर्म संख्या दो पर महिला यात्री के गले से झपटी थी चेन

घटना 4 जुलाई की है, जब कहकंशा तरन्नुम नामक महिला यात्री 13225 इंटरसिटी एक्सप्रेस से समस्तीपुर से मुजफ्फरपुर जाने की तैयारी में थीं. समस्तीपुर जंक्शन के प्लेटफॉर्म संख्या दो पर ट्रेन में चढ़ते समय आरोपित ने महिला के गले से करीब 20 ग्राम सोने की चेन झपट ली थी. पीड़िता के लिखित आवेदन पर रेल थाने में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई थी.ओडिशा की रथयात्रा से लेकर बिहार के कई जिलों में फैला है नेटवर्क

पूछताछ में सामने आया कि आरोपित का आपराधिक नेटवर्क कई राज्यों में फैला हुआ है:

 

ओडिशा के पुरी में रथयात्रा के दौरान श्रद्धालुओं से गहने छीनने में भी इसकी संलिप्तता पाई गई है.ओडिशा में वारदात के दौरान पुलिस से टकराव के बाद इसका मोबाइल भी जब्त हुआ था.इसके अलावा बिहार के समस्तीपुर, दरभंगा और बक्सर रेल थानों में भी इसके खिलाफ आपराधिक मामले दर्ज हैं.

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *