Dalsinghsarai

अवधेश की पत्नी को छोड़ने पर भड़के मृतक के स्वजन, घटहो थाना का घेराव कर किया हंगामा,टायर जलाकर सड़क जाम

दलसिंहसराय,घटहो थाना क्षेत्र के मुसापुर गांव में मिथुन गिरि की संदिग्ध मौत मामले में गुरुवार को लोगों ने थाना का घेराव कर जमकर हंगामा किया.लोगों का गुस्सा इस बात से था कि पुलिस ने पूछताछ के बाद अवधेश गिरि की पत्नी कामिनी देवी को छोड़ दिया.इससे मृतक के स्वजन और ग्रामीण भड़क उठे.बड़ी संख्या में लोग घटहो थाना पहुंच गए और पुलिस की कार्रवाई के विरोध में जमकर हंगामा किया.थाना के सामने टायर जलाकर आगजनी की गई और सड़क जाम कर दिया गया.अचानक बढ़े आक्रोश से पुलिस के सामने स्थिति संभालने की चुनौती खड़ी हो गई.प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सड़क खाली कराने के दौरान पुलिस ने हल्का बल प्रयोग भी किया.मामला शांत कराने के लिए डीएसपी विवेक कुमार शर्मा मौके पर पहुंचे.स्थानीय जनप्रतिनिधियों के सहयोग से आक्रोशित लोगों को समझाया गया.डीएसपी ने आश्वासन दिया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण स्पष्ट होने पर उसी आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी. उन्होंने कहा कि पुलिस केवल एक पक्ष की बात पर निर्भर नहीं है, बल्कि अन्य स्रोतों से भी जानकारी जुटाई जा रही है.आश्वासन के बाद लोगों ने सड़क से हटकर जाम समाप्त किया.

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

बताते चले कि बुधवार की सुबह शौच के लिए निकले ग्रामीणों की नजर ठाकुरबारी के समीप बांध किनारे झाड़ी में पड़े युवक के शव पर पड़ी.देखते ही देखते खबर पूरे गांव में फैल गई.मृतक की पहचान मुसापुर निवासी मिथुन गिरि के रूप में हुई थी.स्वजनों ने शव पर चोट के निशान होने और सिगरेट से दागे जाने का दावा किया.इसी आधार पर उन्होंने हत्या की आशंका जताई.ग्रामीण शव को अवधेश गिरि के दरवाजे तक लेकर पहुंच गए थे.सूचना पर पुलिस पहुंची और लोगों को समझाकर शव को कब्जे में लिया.पोस्टमार्टम के लिए शव समस्तीपुर सदर अस्पताल भेजा गया.

शव मिलने के बाद पुलिस ने अवधेश गिरि की पत्नी कामिनी देवी को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ की थी.पूछताछ के बाद उसे छोड़ दिया गया.इसकी जानकारी मिलते ही मृतक के स्वजन और ग्रामीणों का आक्रोश फूट पड़ा.लोग बड़ी संख्या में घटहो थाना पहुंच गए.पुलिस पर मामले में जल्दबाजी करने का आरोप लगाते हुए नारेबाजी की गई.इसके बाद गुरुवार को थाना के सामने सड़क पर टायर जलाकर आगजनी की गई.
स्थिति नियंत्रित नहीं होने पर हल्का बल प्रयोग किए जाने की बात प्रत्यक्षदर्शियों ने बताई.हालांकि,किसी के गंभीर रूप से घायल होने की सूचना नहीं है.

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *