Samastipur

वृंदावन की निकेता त्रिपाठी ने मोरवा में श्रीमद् भागवत कथा महायज्ञ समारोह में सुनाई कथा

समस्तीपुर.जिले के मोरवा स्थित निकसपुर पंचायत में श्रीमद् भागवत कथा महायज्ञ समारोह का आयोजन किया जा रहा है। इस अवसर पर श्री धाम वृंदावन की कथा वाचिका सुश्री निकेता त्रिपाठी ने कहा कि श्रीमद् भागवत कथा महापुराण भगवान श्री कृष्ण का साक्षात विग्रह है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

निकसपुर पंचायत अंतर्गत वीर भूमि विद्यालय परिसर में स्थित भगवान श्री राधा कृष्ण मंदिर प्रांगण में आयोजित इस समारोह को संबोधित करते हुए कथावाचिका ने स्पष्ट किया कि श्रीमद् भागवत कथा के श्रवण से सांसारिक भोगों के साथ-साथ आध्यात्मिक रूप से ब्रह्मानंद और मोक्ष की भी प्राप्ति होती है।

 

विदुषी कथा वाचिका ने तुलसीदास के दोहे का उल्लेख करते हुए कहा, “मुखिया मुख सन चाहिए, खान-पान कहुं एक। पाले पोसे सकल अंग, तुलसी सहित विवेक।” उन्होंने आगे कहा कि जिस पंचायत का मुखिया आध्यात्मिक होता है, उस पंचायत का बड़ा सौभाग्य है, क्योंकि आज साक्षात भगवान श्री राधा कृष्ण संपूर्ण पंचायत में विराजमान हो रहे हैं।

 

श्री कृष्ण जन्माष्टमी जन्मोत्सव समारोह तक चलने वाले इस श्रीमद् भागवत कथा महायज्ञ का उद्घाटन वृंदावन की कथा वाचिका निकेता त्रिपाठी, मुखिया संजू सक्सेना, अरुण कुमार सक्सेना, वीर भूमि विद्यालय के प्राचार्य, पूर्व मुखिया और उप मुखिया आदि ने किया। यह उद्घाटन वैदिक मंत्रोच्चारण और भगवान के जयकारों के साथ संपन्न हुआ।इस अवसर पर संजीव ठाकुर, बिक्कू कुमार चौधरी, लालबाबू कुशवाहा सहित संपूर्ण पंचायत के गण्यमान्य लोग और सैकड़ों श्रद्धालु उपस्थित थे।

Anaya

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।