Dalsinghsarai

उजियारपुर में नाबालिग छात्रों को राजनीतिक गतिविधि में शामिल कराने के आरोप में 2 शिक्षकों समेत 4 पर FIR

दलसिंहसराय: उजियारपुर प्रखंड की लखनीपुर महेशपट्टी पंचायत स्थित एक निजी कोचिंग संस्थान के दो शिक्षकों समेत चार लोगों के खिलाफ उजियारपुर पुलिस ने केस दर्ज किया है. थाना के अपर थानाध्यक्ष चंद्र प्रकाश राजू के आवेदन पर दर्ज प्राथमिकी में शिक्षक सह छात्र संगठन आइसा एवं आरवाईएफ के नेता राहुल राय और रोहित पासवान समेत चार लोगों पर कोचिंग में पढ़ने वाले नाबालिग छात्रों को कथित तौर पर गैरकानूनी रूप से राजनीतिक गतिविधि में शामिल कराने और सरकारी सिस्टम के खिलाफ आंदोलन के लिए तैयार करने का आरोप लगाया गया है.मामले में पुलिस की ओर से लगाए गये आरोपों की जांच की जा रही है.

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

वायरल वीडियो की जांच के बाद हुई कार्रवाई

मंगलवार की शाम समस्तीपुर एसपी अविनंद प्रताप सिंह के नेतृत्व में पुलिस दल उजियारपुर थाना क्षेत्र के लखनीपुर महेशपट्टी पंचायत के महेंद्र चौक के समीप स्थित उक्त कोचिंग संस्थान पहुंचा. यहां छात्रों से पूछताछ के बाद मौके पर मौजूद दोनों शिक्षकों रोहित पासवान और राहुल राय को पुलिस उजियारपुर थाना ले गयी.

 

थाना में एसपी के अलावा दलसिंहसराय डीएसपी विवेक कुमार शर्मा और सर्किल इंस्पेक्टर पिंकी कुमारी ने दोनों शिक्षकों से करीब पांच घंटे तक पूछताछ की.डीएसपी विवेक कुमार शर्मा ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि थाना लाये गये शिक्षकों से सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो के संबंध में पूछताछ की गयी.

 

6 सितंबर के पटना कार्यक्रम से जुड़ा है मामला

पुलिस के अनुसार, वायरल वीडियो में आरोप लगाया गया था कि छह सितंबर को पटना में आयोजित छात्र संगठन आइसा की नेत्री नेहा बोरा के कार्यक्रम में उक्त कोचिंग से दर्जनों नाबालिग छात्रों को पैसे का लालच देकर प्रेरित कर शामिल कराने के लिए ले जाया गया था.पुलिस ने बताया कि इस मामले में दोनों शिक्षकों समेत चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर विस्तृत अनुसंधान करने का निर्देश दिया गया है. प्राथमिकी में लगाए गये आरोपों की जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

 

भाकपा माले नेताओं ने शिक्षकों को निर्दोष बताया

मामले की जानकारी मिलने के बाद क्षेत्र के करीब दर्जन भर भाकपा माले नेता और कार्यकर्ता मंगलवार की देर शाम उजियारपुर थाना पहुंचे. उन्होंने दोनों शिक्षक रोहित पासवान और राहुल राय को निर्दोष बताते हुए उनकी रिहाई की मांग की.इसके बाद करीब रात 10 बजे दोनों शिक्षकों से उजियारपुर थाना में निजी मुचलके का बांड भरवाकर उन्हें छोड़ दिया गया.

Anaya

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *