स्वास्थ्य मंत्री ने सदर अस्पताल का सरप्राइज इंस्पेक्शन किया:व्यवस्थाएं देख भड़के,लगाई फटकार
हाजीपुर,बिहार के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार गुरुवार शाम अचानक हाजीपुर सदर अस्पताल पहुंच गए।उनके औचक निरीक्षण से अस्पताल प्रशासन और स्वास्थ्यकर्मियों में हलचल मच गई। ड्यूटी पर तैनात सभी कर्मचारी अलर्ट हो गए और अधिकारी भी मौके पर पहुंचने लगे।
स्वास्थ्य मंत्री सीधे इमरजेंसी वार्ड गए। वहां उन्होंने मरीजों को मिल रही सुविधाओं, डॉक्टरों की मौजूदगी और अस्पताल की व्यवस्थाओं को देखा। इस दौरान उन्होंने अस्पताल के ड्यूटी रोस्टर की भी जांच की।रोस्टर देखने के बाद मंत्री ने अधिकारियों से सवाल पूछे। ड्यूटी व्यवस्था में मिली कमियों और लापरवाही पर उन्होंने अधिकारियों को फटकार लगाई।
अलग-अलग व्यवस्थाओं के बारे में मंत्री ने बात की
मंत्री ने अस्पताल की व्यवस्था पर साफ जवाब मांगा और कहा कि जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई होगी।औचक निरीक्षण की खबर मिलते ही वैशाली की डीएम वर्षा सिंह भी सदर अस्पताल पहुंच गईं।इसके बाद स्वास्थ्य मंत्री ने डीएम और अस्पताल के अधिकारियों से अलग-अलग व्यवस्थाओं के बारे में बात की।मंत्री ने अस्पताल के दूसरे वार्डों का भी दौरा किया और मरीजों को मिल रही सुविधाओं को परखा।
सुधार पर टिकी सभी की नजरें
मंत्री के अचानक दौरे और सख्त रवैये के बाद सदर अस्पताल प्रशासन में गहमागहमी बनी रही।निरीक्षण में ड्यूटी रोस्टर और अस्पताल की व्यवस्थाओं में जो कमियां मिलीं, उन पर अधिकारियों से जवाब मांगा गया है।स्वास्थ्य मंत्री के इस दौरे के बाद अस्पताल की व्यवस्थाओं में क्या सुधार होता है, इस पर सबकी नजर रहेगी।
न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।
