डिग्री कॉलेज की जमीन से अतिक्रमण हटा:प्रशासन ने बुलडोजर चलाकर खाली कराई भूमि
Samastipur.बिथान प्रखंड मुख्यालय में प्रस्तावित डिग्री कॉलेज की जमीन को गुरुवार को अतिक्रमण मुक्त कराया गया। अंचल प्रशासन की टीम ने बुलडोजर चलाकर अतिक्रमण हटाया। इस दौरान मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा।
अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई अंचल अधिकारी रूबी कुमारी के नेतृत्व में की गई। किसी भी अप्रिय स्थिति से बचने के लिए जिला से भी अतिरिक्त पुलिस बल बुलाया गया था। बिथान थाना के साथ-साथ लड़झा घाट थाना की पुलिस भी सुरक्षा में लगी रही।
प्रशासन ने बताया कि अतिक्रमण हटाने से पहले अंचल कार्यालय की ओर से संबंधित लोगों को कई बार नोटिस जारी किए गए थे। उन्हें जमीन खाली करने का निर्देश दिया गया था।
नोटिस मिलने के बाद कई लोगों ने खुद ही अतिक्रमण हटा लिया था। हालांकि, कुछ लोगों ने जमीन खाली नहीं की। इसके बाद गुरुवार को प्रशासनिक कार्रवाई करते हुए बुलडोजर से अतिक्रमण हटाया गया।मौके पर बिथान थानाध्यक्ष राज किशोर राय, अंचल अमीन, राजस्व कर्मचारी समेत अन्य अधिकारी और कर्मचारी मौजूद थे।
न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।
