Samastipur

वैशाली एक्सप्रेस के जनरल कोच से 25 बोतल विदेशी शराब बरामद

समस्तीपुर से मिली गुप्त सूचना के आधार पर आरपीएफ ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ट्रेन संख्या 15566 नई दिल्ली-सहरसा-ललितग्राम वैशाली एक्सप्रेस से भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद की है. सूचना मिलते ही पोस्ट कमांडर धनंजय कुमार ने मानसी से ललितग्राम के बीच तैनात आरपीएफ मार्ग रक्षण दल को सतर्क करते हुए विशेष निगरानी का निर्देश दिया था.

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

इलेक्ट्रिक बॉक्स से 25 बोतल विदेशी शराब जब्त

ट्रेन रात करीब 11:14 बजे जैसे ही सहरसा स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या एक पर पहुंची, आरपीएफ टीम ने सघन जांच शुरू की. मार्ग रक्षण दल की निशानदेही पर जनरल कोच संख्या 255975/सी के छत पर लगे इलेक्ट्रिक बॉक्स की तलाशी ली गई. जांच के दौरान बॉक्स के अंदर छिपाकर रखी गई रॉयल स्टैग ब्रांड की 25 बोतलें बरामद हुईं.

 

जब्त शराब और कार्रवाई का विवरण:

बरामद शराब: रॉयल स्टैग विदेशी शराब की 25 बोतलें.

कुल मात्रा: लगभग 18.75 लीटर.

अनुमानित मूल्य: करीब 25 हजार रुपये.

कार्रवाई: आरपीएफ ने शराब जब्त कर उत्पाद अधिनियम के तहत आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है.

तस्करी के नेटवर्क और संलिप्त तस्करों की पहचान के लिए जांच जारी है.

Anaya

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।