Samastipur

दलसिंहसराय:पुलिस पर झूठा मुकदमा दर्ज करने का आरोप,नाजिरपुर में प्रतिरोध सभा में लगाया कई आरोप 

दलसिंहसराय।उजियारपुर: भाकपा माले की उजियारपुर प्रखंड कमेटी के तत्वावधान में बुधवार को नाजिरपुर हाट परिसर में प्रतिरोध सभा आयोजित की गयी. यह सभा उजियारपुर पुलिस पर नाजिरपुर के लोगों के खिलाफ कथित रूप से झूठा मुकदमा दर्ज करने के विरोध में की गयी. सभा की अध्यक्षता हेमंत सिंह ने की.

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

पुलिस पर युवकों से दुर्व्यवहार का आरोप

सभा को संबोधित करते हुए महावीर पोद्दार ने आरोप लगाया कि एकल रास्ते पर उजियारपुर पुलिस की गश्ती गाड़ी को आगे जाने में परेशानी हुई, जिसके बाद पुलिस पदाधिकारी ने वहां मौजूद युवकों के साथ गाली-गलौज की.

 

उन्होंने आरोप लगाया कि कटोरिया से लौटे ट्रक से सामान उतार रहे युवकों पर शराब का धंधा करने का आरोप लगाते हुए ट्रक की तलाशी ली गयी. इसके बाद मामला और बढ़ गया.माले नेताओं का आरोप है कि पुलिस ने राइफल छीनने, मारपीट करने और वर्दी पकड़ने समेत अन्य आरोप लगाकर चार नामजद और 20 अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है.

 

नाबालिग से मारपीट का भी लगाया आरोप

माले नेताओं ने आरोप लगाया कि गिरफ्तार किये गये लोगों में एक नाबालिग बच्चा भी था, जो हेपेटाइटिस-बी से ग्रसित था. आरोप है कि उसके साथ भी मारपीट की गयी. इसके अलावा तीन लोगों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजे जाने की बात कही गयी.महावीर पोद्दार ने कहा कि पुलिस की कथित कार्रवाई और दमन को भाकपा माले बर्दाश्त नहीं करेगी. सभा के दौरान ग्रामीण भी पुलिस कार्रवाई के खिलाफ आक्रोशित नजर आये.

 

पुलिस कार्रवाई के खिलाफ आंदोलन की चेतावनी

प्रखंड सचिव गंगा प्रसाद पासवान ने पुलिस कार्रवाई को लेकर सरकार पर निशाना साधा. उन्होंने आरोप लगाया कि जनता की सुरक्षा की जिम्मेदारी संभालने वाली पुलिस ही लोगों पर गलत तरीके से मुकदमा दर्ज कर रही है.माले नेताओं ने मामले की निष्पक्ष जांच और पुलिस कार्रवाई की समीक्षा की मांग की. सभा में मनोज कुमार राम, पप्पू यादव, खेग्रामस प्रखंड अध्यक्ष अर्जुन दास, राहुल राय, उप सरपंच रामप्रीत सिंह, राम बालक सिंह, सुरेश सिंह, लालबाबू राय, प्रमिला देवी, मणिमाला देवी, कृष्णा देवी, सविता देवी, नूतन देवी और मधुमाला देवी सहित अन्य लोग मौजूद थे.

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *