दलसिंहसराय:जरूरतमंद परिवार को अंतिम संस्कार के लिए दी आर्थिक सहायता
दलसिंहसराय,शहर के महात्मा गांधी रोड निवासी कुशेश्वर साह की पत्नी बिमला देवी का बीती रात निधन हो गया.परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण परिजनों को अंतिम संस्कार की व्यवस्था करने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था.कुशेश्वर साह पूर्व में हाथ रिक्शा चलाकर अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे.
उम्र अधिक हो जाने के कारण अब वे घर पर ही रहते हैं.आर्थिक तंगी के बीच पत्नी के निधन से परिवार के सामने अंतिम संस्कार की व्यवस्था करना भी बड़ी चुनौती बन गई थी.परिवार की स्थिति की जानकारी हिमाद्रि देवनाथ एवं शैलेश कुमार ने राजेन्द्र प्रसाद मेमोरियल ट्रस्ट के अध्यक्ष डॉ. संजीव प्रकाश को दी.
जानकारी मिलते ही ट्रस्ट की ओर से बिमला देवी के अंतिम संस्कार के लिए आर्थिक सहायता प्रदान की गई.मौके पर ट्रस्ट के अध्यक्ष डॉ. संजीव प्रकाश,रोहित कुमार एवं सुभाष कुमार,जय सिंह राजपूत,अरविंद साह उर्फ़ भगत,राजा पोद्दार, विवेक पोद्दार सहित समाज के अन्य लोग उपस्थित थे.
न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।
