Dalsinghsarai

दलसिंहसराय:सेवा संकल्प अभियान के तहत भाजपा युवा मोर्चा ने आयोजित किया रक्तदान शिविर

दलसिंहसराय,प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर चल रहे ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत बीजेपी युवा मोर्चा, दक्षिणी द्वारा अनुमंडल अस्पताल में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया.शिविर की अध्यक्षता भाजपा युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष अमरेश कुमार साहू ने की.मुख्य अतिथि के रूप में विधान परिषद सदस्य डॉ. तरुण कुमार चौधरी, रोसड़ा विधायक वीरेंद्र पासवान,जिलाध्यक्ष शशिधर झा,उजियारपुर लोकसभा प्रभारी सामंत चौधरी,शिव कुमार, मंडल अध्यक्ष गीता शाह सहित आये अन्य अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत किया.

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

रक्तदान शिविर में नगर मंडल से ओबीसी मोर्चा के जिला अध्यक्ष गौरी शंकर,गौरव कुमार,रणजीत पासवान,अमित कुमार,रश्मि भूषण प्रसाद ने स्वयं रक्तदान कर सेवा, समर्पण और मानवता का संदेश दिया.वक्ताओंने कहा कि रक्तदान केवल एक सामाजिक दायित्व नहीं, बल्कि मानवता की सेवा का महत्वपूर्ण माध्यम है.एक यूनिट रक्त किसी जरूरतमंद व्यक्ति के जीवन को बचाने में सहायक हो सकता है.सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से भाजपा कार्यकर्ता समाज के अंतिम व्यक्ति तक सेवा का संदेश पहुंचाने के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं.मौके पर शंभू प्रसाद साह,सानू ठाकुर,डॉ. राजकुमार शाह,वीना देवी,सुरेश साह,अनिल सिंह सहित कई भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे.

Anaya

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *