दलसिंहसराय एन एच -28 के डैनी चौक-पगरा चौराहे पर बढ़ते हादसों पर जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन
दलसिंहसराय,कम्युनिस्ट पार्टी प्रखंड कमिटी के प्रतिनिधिमंडल द्वारा एन एच -28 स्थित डैनी चौक-पगरा चौराहे पर लगातार हो रही सड़क दुर्घटनाओं पर जिलाधिकारी,समस्तीपुर को एक ज्ञापन सौंपा.
उन्होंने बताया कि हाल ही में 12वीं की छात्रा अंजलि कुमारी की एक अज्ञात ट्रक की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई.इस चौराहे पर गाड़ियों की तेज रफ्तार, ट्रैफिक नियंत्रण और सुरक्षा व्यवस्था के अभाव के कारण आम राहगीरों और ग्रामीणों के लिए हर समय गंभीर खतरा बना रहता है.
उन्होंने चौराहे का तत्काल सड़क सुरक्षा/इंजीनियरिंग ऑडिट कराकर इसे ‘दुर्घटना-प्रवण स्थल’ के रूप में चिन्हित करने,
चौराहे पर तुरंत ट्रैफिक सिग्नल चालू करने,स्पीड ब्रेकर/रंबल स्ट्रिप और चेतावनी संकेतक लगाने,जेब्रा क्रॉसिंग, कैट्स आई, रिफ्लेक्टर, दिशा-सूचक बोर्ड और रात में पर्याप्त स्ट्रीट/हाई-मास्ट लाइट की व्यवस्था करने,जब तक स्थायी व्यवस्था लागू नहीं होती, तब तक दुर्घटनाएं रोकने के लिए अस्थायी ट्रैफिक नियंत्रण और पुलिस बल की नियमित तैनाती करने, अवैध पार्किंग, अतिक्रमण और दृश्यता में बाधा डालने वाली चीजों को तुरंत हटाने की मांग किया है.
उन्होंने कहा सड़क सुरक्षा उपाय लागू नहीं किए जाते है तो पार्टी स्थानीय लोगों को गोलबंद कर चरणबद्ध आंदोलन करने के लिए बाध्य होगी. मौके पर पार्टी के लोकेश राज,दीपक यदुवंशी,गौतम कुमार, मोनू कुमार,धीरज कुमार आदि उपस्थित थे.
न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।
