Samastipur

शिवाजीनगर में घर में घुसकर लूटपाट व मारपीट का पुलिस ने किया सफल उद्भेदन, दो गिरफ्तार

समस्तीपुर / शिवाजीनगर। शिवाजीनगर थाना क्षेत्र में घर में घुसकर लूटपाट और मारपीट की घटना का पुलिस ने 24 घंटे के अंदर सफल उद्भेदन कर दिया है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

घटना के संबंध में बताया जाता है कि दिनांक 11.09.2026 को आवेदिका पुनम देवी पति रामचन्द्र मंडल साकिन अखतवारा थाना शिवाजीनगर ने थाना में लिखित आवेदन दिया कि दिनांक 10.09.2026 को रात्रि करीब 10 बजे वह घर में सोयी हुई थी। इसी दौरान दो नकाबपोश अज्ञात अपराधी घर में घुसकर लूटपाट का प्रयास करने लगे। जब उनकी नींद खुली तो उन्होंने विरोध किया, जिस पर अपराधियों ने मारपीट कर उन्हें गंभीर रूप से जख्मी कर दिया और डरा-धमकाकर घर में रखे एवं पहने हुए आभूषण, मोबाईल और रूपया लूटकर फरार हो गए।

 

उक्त आवेदन के आधार पर शिवाजीनगर थाना कांड सं0-156/26 दिनांक 11.09.2026 धारा 309(6) बीएनएस के अंतर्गत अज्ञात लोगों के विरुद्ध मामला दर्ज किया गया। कांड की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक समस्तीपुर के निर्देशानुसार थानाध्यक्ष शिवाजीनगर के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया।

 

टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए तकनीकी साक्ष्य व मानवीय सूचना के आधार पर घटना में शामिल शिवम कुमार पिता संदीप मंडल साकिन सिरसई थाना शिवाजीनगर को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ के दौरान उसने अपने अन्य साथियों के साथ घटना कारित करने में अपनी संलिप्तता स्वीकार की, जिसके बाद कांड का सफल उद्भेदन किया गया।

 

बरामदगी :-

1. लूट की गई सोने जैसा काम का एक जोड़ा टॉप

2. चांदी जैसा एक जोड़ा पायल

3. लूटी गई एक कीपैड मोबाईल

4. घटना में प्रयुक्त दो मोबाईल

5. घटना के समय अभियुक्त द्वारा पहना गया शर्ट

6. नकाबपोशी के लिए उपयोग किया गया गमछा

7. पीड़िता से मारपीट करने के लिए उपयोग किया गया पीवीसी पाइप का टुकड़ा

8. धमकी भरे स्लोगन की लिखी पर्ची

 

गिरफ्तार अभियुक्त :-

1. शिवम कुमार पिता संदीप मंडल साकिन सिरसई थाना शिवाजीनगर जिला समस्तीपुर

2. मनोष कुमारी पति पंकज कुमार साकिन अखतवारा थाना शिवाजीनगर जिला समस्तीपुर

 

छापेमारी दल में शामिल :-

1. पु०अ०नि० रविन्द्र कुमार, थानाध्यक्ष शिवाजीनगर

2. पु०अ०नि० प्रवीण कुमार, अपर थानाध्यक्ष शिवाजीनगर

3. पु०अ०नि० बिनु कुमारी, शिवाजीनगर थाना

4. परि०पु०अ०नि० नितीश कुमार, शिवाजीनगर थाना

5. थाना रिजर्व गार्ड।

Anaya

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *