बेगूसराय के युवक का ट्रेन से गिरकर मौत:दिलदारनगर के पास हुई घटना, सूरत से घर लौट रहा था
बेगूसराय.गुजरात के सूरत से अपने घर लौट रहे एक युवक की गुरुवार को ट्रेन से गिरकर मौत हो गई। मृतक की पहचान बखरी थाना क्षेत्र के सिमरी गांव के मो. चांद आलम के रूप में हुई है। वह मो. अजीम अंसारी के मंझले बेटे थे। यह घटना उत्तर प्रदेश के गाजीपुर और बिहार के बक्सर जिले की सीमा पर दिलदारनगर जंक्शन के पास हुई।
जानकारी के अनुसार, मो. चांद आलम सूरत में काम करते थे। वे अपने परिवार से मिलने के लिए ट्रेन से घर लौट रहे थे। दिलदारनगर जंक्शन के पास कथित तौर पर ट्रेन से गिरने के कारण उनकी जान चली गई।
घटना की सूचना मिलते ही जीआरपी और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।
