अशोक कुशवाहा सेवा समिति ने बाढ़ प्रभावित दियारा क्षेत्र में किया राहत सामग्री का वितरण
दलसिंहसराय,बाढ़ से प्रभावित एवं विस्थापित परिवारों की सहायता के उद्देश्य से सम्राट अशोक कुशवाहा विकास सेवा समिति,दलसिंहसराय द्वारा समस्तीपुर जिला के गंगा नदी के किनारे स्थित बाढ़ प्रभावित दियारा क्षेत्र में राहत सामग्री का वितरण किया गया.समिति के पदाधिकारियों एवं समाज के प्रबुद्ध लोगों ने बाढ़ प्रभावित परिवारों के बीच पहुँचकर उनकी समस्याओं एवं आवश्यकताओं की जानकारी ली. इस दौरान जरूरतमंद परिवारों के बीच चूड़ा, गुड़, मुरही, नमकीन, बिस्कुट, चॉकलेट, दवाइयाँ एवं अन्य आवश्यक राहत सामग्री वितरित की गई.वहीं चरचन/भादो पावन से एक दिन पूर्व जरूरतमंद परिवारों के बीच पावन सामग्री के रूप में अरवा चावल,चीनी एवं केला का भी वितरण किया गया.
ताकि बाढ़ की विषम परिस्थितियों के बावजूद परिवार अपनी परंपरागत पावन विधि को सम्मानपूर्वक पूरा कर सकें.इस अवसर पर समिति के पदाधिकारियों ने कहा कि प्राकृतिक आपदा की इस कठिन घड़ी में पीड़ित परिवारों के साथ खड़ा होना समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है.राहत एवं पावन सामग्री का वितरण केवल सहायता प्रदान करने का प्रयास नहीं है, बल्कि यह संदेश भी है कि आपदा के समय समाज अपने जरूरतमंद परिवारों के साथ मजबूती से खड़ा है.समिति ने प्रशासन,जनप्रतिनिधियों,सामाजिक संगठनों, व्यवसायियों एवं आम नागरिकों से अपील की कि बाढ़ प्रभावित लोगों की सहायता के लिए सभी लोग अपनी क्षमता के अनुसार आगे आएँ.भोजन, दवा एवं अन्य आवश्यक सामग्री के माध्यम से जरूरतमंद परिवारों की मदद की जा सकती है.
इस अवसर पर समिति के राम सेवक सिंह, डॉ. डीएन सिंह, लक्ष्मीनारायण सिंह, रामविनोद सिंह, अजीत कुमार सिंह, नवीन कुमार कुशवाहा, प्रमोद कुमार कुशवाहा, प्रभात कुमार, सुधीर कुमार, सुधीर कुमार कुशवाहा, अमरकान्त कुशवाहा, राजकुमार सिंह सहित समाज के अनेक प्रबुद्ध एवं गणमान्य लोग उपस्थित थे.
न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।
