Darbhanga

प्रेम विवाह के 6 माह बाद नवविवाहिता की संदिग्ध मौत,पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही 

दरभंगा: घनश्यामपुर थाना क्षेत्र के रसियारी गांव में प्रेम विवाह करने वाली 18 वर्षीया नवविवाहिता अनु कुमारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गयी. घटना के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया है. पुलिस के अनुसार, मौत का वास्तविक कारण अभी स्पष्ट नहीं है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्थिति साफ होगी.

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

छह माह पहले किया था प्रेम विवाह

अनु कुमारी की करीब छह माह पहले शिवम कुमार झा से प्रेम विवाह हुई थी. मृतका के पति शिवम ने पुलिस को बताया कि अनु का पिछले करीब तीन महीने से दिल्ली के एक सरकारी अस्पताल में इलाज चल रहा था.शिवम के अनुसार, मंगलवार रात करीब आठ बजे दोनों दिल्ली से गांव लौटे थे. इसके कुछ घंटे बाद बुधवार रात करीब तीन बजे अनु की मौत हो गयी.

 

सांस लेने में थी परेशानी, इलाज पर खर्च हुए एक लाख

मृतका के ससुर संतोष झा ने बताया कि दिल्ली में अनु के इलाज पर करीब एक लाख रुपये खर्च हो चुके थे. उन्होंने बताया कि अनु को सांस लेने में परेशानी थी. परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं होने के कारण आगे इलाज जारी रखना मुश्किल हो रहा था.परिजनों के अनुसार, अनु को बस से दिल्ली से गांव लाया गया था.

 

मायके पक्ष के पहुंचने का इंतजार

परिजनों ने बताया कि घटना की जानकारी अनु के पिता विजय कामति को दे दी गयी है, लेकिन मायके पक्ष के लोग अब तक गांव नहीं पहुंचे हैं.

 

पोस्टमार्टम रिपोर्ट से स्पष्ट होगा मौत का कारण

घनश्यामपुर थानाध्यक्ष आलोक कुमार ने बताया कि मौत का कारण अभी स्पष्ट नहीं है. शव को पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेजा गया है.उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत की वास्तविक वजह स्पष्ट होगी. पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है.

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *