Bhagalpur

भागलपुर में बाढ़ में डूबकर 5 की मौत:सभी एक ही परिवार के,गहराई का पता नहीं चलने से हादसा

भागलपुर में गंगा के बढ़े जलस्तर के बीच बाईपास थाना क्षेत्र के कोयली खुटहा गांव में सड़क पर जमा गहरे पानी में डूबने से एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत हो गई। हादसे में एक अन्य व्यक्ति की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना के बाद गांव में मातम पसरा हुआ है।परिजनों के मुताबिक, परिवार के लोग खेत जाने के लिए निकले थे। इसी दौरान रास्ते में सड़क पर बाढ़ का पानी जमा था। पानी की गहराई का अंदाजा नहीं होने के कारण परिवार के कुछ सदस्य गहरे पानी में चले गए।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

एक व्यक्ति को डूबता देखकर दूसरे लोग उसे बचाने के लिए आगे बढ़े। इसी क्रम में एक-दूसरे को बचाने के प्रयास में कई लोग गहरे पानी में डूब गए।हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोगों और स्थानीय ग्रामीणों ने बचाव का प्रयास शुरू किया। सभी को पानी से बाहर निकालकर अस्पताल ले जाया गया। चिकित्सकों ने पांच लोगों को मृत घोषित कर दिया, जबकि एक की स्थिति गंभीर बनी हुई है।

 

गंभीर रूप से घायल व्यक्ति का इलाज मायागंज अस्पताल में कराया जा रहा है। वहीं, तीन लोगों को फैब्रिकेटेड अस्पताल में रखा गया है।

 

 

मृतकों की पहचान हुई

 

मृतकों की पहचान मंचों देवी, सोनाक्षी कुमारी, प्रिंस कुमार, अभिषेक कुमार और अंशु प्रिया के रूप में हुई है। सभी मृतक एक ही परिवार के बताए जा रहे हैं।घटना की सूचना मिलते ही बाईपास थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी ली। घटना के बाद थानाध्यक्ष, पंचायत के मुखिया समेत स्थानीय लोग भी मायागंज अस्पताल पहुंचे।

 

एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत की खबर मिलते ही कोयली खुटहा गांव में शोक की लहर दौड़ गई। परिजनों की चीख-पुकार से अस्पताल परिसर का माहौल गमगीन हो गया। रिश्तेदार और ग्रामीण बड़ी संख्या में अस्पताल पहुंचे।इधर, बाढ़ के बीच सड़क पर जमा पानी से लोगों को आवाजाही में परेशानी हो रही है। ग्रामीणों के अनुसार, कई स्थानों पर सड़क और आसपास के इलाके में पानी की गहराई का पता नहीं चल रहा है। प्रशासन से जलजमाव वाले स्थानों पर सुरक्षा व्यवस्था और लोगों को सतर्क करने की मांग की गई है।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *