Begusarai

पत्रकार पर हमला करने वाला वार्ड सदस्य गिरफ्तार:मनरेगा में फर्जीवाड़ा दिखाने पर की थी मारपीट

बेगूसराय में पत्रकार पर जानलेवा हमला मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी वार्ड सदस्य अशोक राय को गिरफ्तार किया है। जो रानी-एक पंचायत के वार्ड नंबर-14 (नारेपुर धर्मपुर) के प्रतिनिधि हैं।घटना 20 जून की है। मनरेगा योजना के तहत निर्माण कार्य चल रहा था। कार्य में मजदूरों की फर्जी हाजिरी बनाकर सरकारी राशि के गबन की शिकायतें सामने आ रही थी। इसी फर्जीवाड़े की ग्राउंड रिपोर्टिंग और सच उजागर करने के लिए पत्रकार दीपक कुमार राय मौके पर पहुंचे थे।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

वार्ड सदस्य अशोक कुमार राय, उसके बेटे नीतीश कुमार उर्फ रॉबिन कुमार व प्राथमिक सहकारी समिति के सचिव नीतीश कुमार उर्फ रामलाल ने उन पर अचानक हमला कर दिया। तीनों आरोपियों ने पत्रकार के साथ बेहद बेरहमी से मारपीट की और गाली-गलौज की।

 

जान से मारने की नीयत से दीपक कुमार राय के गले में गमछा लपेटकर उनका गला घोंटने का प्रयास किया। इस दौरान आरोपियों ने उनके साथ छिनतई की घटना को भी अंजाम दिया और भविष्य में दोबारा खबर बनाने या पुलिस में जाने पर जान से मारने की धमकी दी।

 

अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी

 

बछवाड़ा थानाध्यक्ष परेन्द्र कुमार ने बताया कि पत्रकार पर हुए जानलेवा हमले को पुलिस ने बेहद गंभीरता से लिया है। गिरफ्तार वार्ड सदस्य से गहन पूछताछ के बाद उसे न्यायालय के समक्ष पेश करते हुए बेगूसराय जेल भेज दिया गया है।अन्य नामजद आरोपियों नीतीश कुमार उर्फ रॉबिन कुमार और नीतीश कुमार उर्फ रामलाल की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी चल रही है।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!