Samastipur

पहली सोमवारी को विद्यापतिधाम में उमड़ेगा शिवभक्तों का सैलाब, अधिकारियो ने लिया जायजा 

समस्तीपुर.मिथिलांचल की आस्था के प्रमुख केंद्र विद्यापतिधाम स्थित बाबा उगना महादेव मंदिर में श्रावणी मेले की शुरुआत के साथ ही शिवभक्तों का सैलाब उमड़ने लगा है। सावन के पहले दिन से ही समस्तीपुर सहित दरभंगा, बेगूसराय, खगड़िया, पटना और आसपास के जिलों से बड़ी संख्या में कांवरिये एवं श्रद्धालु जलाभिषेक के लिए मंदिर पहुंच रहे हैं। अहले सुबह से मंदिर परिसर “हर-हर महादेव” और “बोल बम” के गगनभेदी जयघोष से गुंजायमान हो रहा है। पूरा वातावरण भक्तिमय रंग में रंगा नजर आ रहा है। श्रद्धालु चमथा गंगा घाट सहित विभिन्न गंगा घाटों से पवित्र गंगाजल लेकर पैदल यात्रा करते हुए बाबा उगना महादेव के दरबार में पहुंच रहे हैं। मंदिर में जलाभिषेक, दुग्धाभिषेक और बेलपत्र व पुष्प अर्पित कर भक्त परिवार की सुख-समृद्धि, आरोग्य और मनोकामना पूर्ति की प्रार्थना कर रहे हैं। सुबह से ही मंदिर परिसर में जलाभिषेक के लिए श्रद्धालुओं का तांता लगा रहता है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

उगना महादेव मंदिर में रविवार और सोमवार को उमड़ने वाली श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए अनुमंडल प्रशासन ने सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए हैं। एसडीओ किशन कुमार एवं एसडीपीओ विवेक कुमार शर्मा के संयुक्त आदेश पर मंदिर परिसर और आसपास के 22 संवेदनशील स्थलों पर दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की गई है।

 

बीडीओ महताब अंसारी ने बताया कि सभी सोमवारी को विशेष सुरक्षा व्यवस्था रहेगी। भीड़ नियंत्रण, सुरक्षा और यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए 100 से अधिक पुलिस बल की तैनाती की गई है। जारी आदेश के अनुसार मंदिर के मुख्य प्रवेश एवं निकास द्वार, गर्भगृह के बाहर, पश्चिमी और उत्तरी परिसर, पंचवटी चौक, पार्किंग स्थल, रेलवे स्टेशन, बैरिकेडिंग प्वाइंट तथा कांवरियों के प्रमुख मार्गों पर अलग-अलग दंडाधिकारी और पुलिस पदाधिकारी तैनात रहेंगे।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!