Dalsinghsarai

विद्यापतिधाम मंदिर परिसर में अश्लील रील बनाने पर रोक, कार्रवाई के निर्देश

दलसिंहसराय।विद्यापतिधाम मंदिर परिसर में अश्लील एवं अमर्यादित गानों पर रील बनाकर सोशल मीडिया पर प्रसारित किए जाने की शिकायत को अनुमंडल प्रशासन ने गंभीरता से लिया है। इसको लेकर दलसिंहसराय के अनुमंडल पदाधिकारी किशन कुमार ने पत्र जारी कर विद्यापतिनगर के बीडीओ, अंचल अधिकारी, थानाध्यक्ष तथा बालेश्वर स्थान विद्यापतिधाम न्यास समिति को आवश्यक कार्रवाई का निर्देश दिया है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

एसडीओ ने पत्र में कहा है कि पिछले दो-तीन माह से सोशल मीडिया पर विद्यापतिधाम मंदिर परिसर में कुछ लोगों द्वारा अश्लील एवं अमर्यादित गानों को बजाते हुए उन पर रील बनाकर प्रसारित किए जाने की जानकारी मिल रही है। इससे मंदिर की पवित्रता, धार्मिक गरिमा एवं सांस्कृतिक मर्यादा प्रभावित हो रही है। विद्यापतिधाम बिहार के प्राचीन एवं प्रसिद्ध धार्मिक स्थलों में शामिल है, जहां प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु भगवान भोलेनाथ के दर्शन एवं पूजा-अर्चना के लिए पहुंचते हैं। एसडीओ ने विद्यापतिधाम मंदिर परिसर में अश्लील एवं फूहड़ गानों पर रील व वीडियो बनाने पर प्रभावी रोक लगाने का निर्देश दिया है।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!