Samastipur

समस्तीपुर NH-28 पर अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराया ट्रक,बिस्किट के डिब्बे लूटने की मची होड़

समस्तीपुर जिले के मुसरीघरारी थाना क्षेत्र अंतर्गत उच्च विद्यालय रुपौली के समीप एनएच-28 पर बुधवार की सुबह एक अनियंत्रित बिस्किट लदा ट्रक सड़क किनारे पेड़ से टकरा गया. हादसे के तुरंत बाद चालक ट्रक को घटनास्थल पर ही छोड़कर पूरब दिशा में सातनपुर की ओर फरार हो गया. चालक को इस तरह अचानक भागते देख स्थानीय लोगों को ट्रक में अवैध शराब होने का संदेह हुआ. इसके बाद कुछ लोग स्थिति की जांच करने के लिए ट्रक के करीब पहुंचे.

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

जब लोगों ने ट्रक की जांच की, तो उसमें शराब की जगह बड़ी संख्या में ‘धूम’ कंपनी के बिस्किट के कार्टन मिले. इसके बाद देखते ही देखते कुछ असामाजिक तत्वों और स्थानीय लोगों ने ट्रक से बिस्किट के कार्टन निकालकर ले जाना शुरू कर दिया. कुछ ही देर में मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई और बिस्किट के डिब्बे लूटने की होड़ मच गई.

 

पुलिस की मौजूदगी में भी जारी रही लूटपाट

घटना की सूचना मिलने पर मुसरीघरारी थाने की एएसआई गीता कुमारी पुलिस बल के साथ तत्काल घटनास्थल पर पहुंचीं. हालांकि, पुलिस की मौजूदगी के बावजूद कुछ लोगों द्वारा बिस्किट के कार्टन ले जाने की होड़ जारी रही. पुलिस को स्थिति संभालने और भीड़ को नियंत्रित करने में काफी मशक्कत करनी पड़ी.

 

चालक की तलाश और ट्रक के दस्तावेजों की जांच जारी

मामले की पुष्टि करते हुए थानाध्यक्ष राकेश कुमार सिंह ने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त ट्रक से बिस्किट के कार्टन लूटे जाने की घटना सत्य है. ट्रक पर कुल कितने कार्टन लदे थे और उनमें से कितने ले जाए गए हैं, इसकी तत्काल गिनती नहीं हो सकी है. पुलिस ट्रक के निबंधन नंबर और दस्तावेजों के आधार पर उसके स्रोत व गंतव्य की जानकारी जुटा रही है. साथ ही फरार चालक की तलाश की जा रही है.)

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!