बरौनी जंक्शन पर तीन चोरी के मोबाइल बरामद, एक गिरफ्तार
बरौनी जंक्शन पर रविवार को रेल पुलिस के रोको-टोको और जांच अभियान में चोरी के तीन मोबाइल फोन के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया गया। युवक की पहचान नीरज कुमार के रूप में हुई। पिता का नाम सोनेलाल राय है।
वह बलुआही का रहने वाला है। थाना उदाकिशुनगंज का है। रेल थाना बरौनी के थानाध्यक्ष मनीष कुमार ने बताया कि जांच के दौरान संदिग्ध गतिविधि दिखी। नीरज कुमार को रोका गया। तलाशी ली गई। उसके पास से चोरी के तीन मोबाइल फोन मिले। पूछताछ में नीरज कुमार ने अलग-अलग ट्रेनों और रेल परिसर में यात्रियों के मोबाइल चोरी में अपनी संलिप्तता स्वीकार की।
थानाध्यक्ष ने बताया कि बरामद मोबाइल फोन के संबंध में जांच चल रही है। नीरज कुमार के खिलाफ रेल थाना बरौनी में प्राथमिकी दर्ज की गई है। आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।
