Patna

छात्राओं ने रिपोर्टर बनकर दिखाई बदहाल सड़क:छाते को माइक बनाकर बोली- सड़क और गड्ढों का पता नहीं चलता

पटना।महाराष्ट्र के रायगढ़ में खराब सड़क की रिपोर्टिंग कर रही स्कूली छात्राओं का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। छात्राओं ने सड़क के गड्ढे दिखाते हुए एक-दूसरे से रिपोर्टर की तरह सवाल-जवाब किए।असर यह हुआ कि स्थानीय विधायक ने सड़क के गड्ढे भरवा दिए। यह सड़क करजत तहसील की खांडपे-कोंडीवडे की तरफ जाती है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

विधायक ने कहा कि बारिश के कारण सड़क का कुछ हिस्सा बह गया था। मानसून खत्म होने के बाद नई सड़क बना दी जाएगी।मुंबई से रायगढ़ 164 किलोमीटर दूर है। वीडियो में एक छात्रा नेहा अपने छाते को आईडी यानी माइक बनाती है और दूसरी छात्रा से बात करती है। तीसरी छात्रा कैमरामैन का काम करती है।वह सड़क की खराब हालत पर सवाल करती है। इस पर दूसरी लड़की मराठी में जवाब देती है,’यह सड़क समृद्धि महामार्ग जैसी है। चलने पर पेट का पानी भी नहीं हिलता। यह पैदल चलने लायक भी नहीं है।’

 

तीसरी छात्रा, जो मोबाइल से वीडियो बनाते हुए कैमरापर्सन बनी थी, वह सड़क के गड्‌ढे दिखाते हुए कहती है- पता नहीं चल रहा है कि रास्ते में गड्‌ढे हैं या गड्‌ढों में रास्ता।वीडियो के आखिर में एक छात्रा कहती है, ‘यह रिपोर्टर नेहा घारे हैं और उनके साथ कैमरापर्सन मानसी पवार हैं।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!