Samastipur

वरीय उपसमाहर्ता पर शिक्षिका पत्नी का आरोप, 20 लाख दहेज नहीं देने पर की गई मारपीट

समस्तीपुर.वरीय उपसमाहर्ता और उनकी पत्नी के बीच विवाद अब कानूनी लड़ाई में बदल गया है। बुनियादी विद्यालय जगतसिंहपुर में कार्यरत शिक्षिका भावना कुमारी और उनके पति वरीय उपसमाहर्ता संदीप झा ने एक-दूसरे के खिलाफ अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज कराई है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

पुलिस ने दोनों पक्षों के आवेदन के आधार पर मामले दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शिक्षिका ने अपने पति, सास और ननद पर दहेज उत्पीड़न, गर्भवती अवस्था में मारपीट कर गर्भपात कराने, जेवरात और दस्तावेज छीनने, झूठा आरोप लगाने तथा धमकी देने का आरोप लगाया है। वहीं, वरीय उपसमाहर्ता ने अपनी पत्नी समेत पांच लोगों पर सरकारी आवास में घुसकर मारपीट करने और 15 लाख रुपए के जेवरात व नकद की चोरी करने का आरोप लगाया है। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर गंभीर आरोप लगाए हैं। मामला समस्तीपुर स्थित सरकारी आवास में हुई घटनाओं से जुड़ा है। पुलिस का कहना है कि दोनों पक्षों की ओर से दर्ज कराए गए मामलों की जांच की जा रही है और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

 

दूसरी ओर, वरीय उपसमाहर्ता संदीप झा ने अपनी प्राथमिकी में आरोप लगाया है कि उनकी पत्नी, सास और पत्नी के ममेरे भाई ने कुछ दिन पहले उनके घर से करीब 15 लाख रुपए के जेवरात और नकद की चोरी की थी। उन्होंने कहा है कि 28 जुलाई को उनकी पत्नी अपनी मां और ममेरी बहन के साथ सरकारी आवास पर आई थीं। उसी रात मोबाइल और व्हाट्सएप को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया। उन्होंने आरोप लगाया है कि उनकी पत्नी ने मोबाइल उनकी ओर फेंक दिया, जिससे उनके पैर में चोट लग गई। उन्होंने अपनी प्राथमिकी में यह भी कहा है कि उनकी पत्नी की हाल ही में एक्टोपिक प्रेग्नेंसी की सर्जरी हुई थी। इसके बाद 29 जुलाई को उनकी पत्नी के मायके पक्ष के लोग सरकारी आवास पहुंचे और उनके साथ मारपीट की। उन्होंने अपनी पत्नी समेत पांच लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई और सुरक्षा की मांग की है।

 

पति-पत्नी का आपसी विवाद का मामला है। दोनों के आवेदन पर अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज की गई है। दोनों ही मामलों में अनुसंधान जारी है। – संजय कुमार पाण्डेय, एएसपी सह सदर एसडीपीओ-1, समस्तीपुर

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *