Samastipur

स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस बिना पैंट्री कार पहुंची समस्तीपुर,यात्रियों हुई परेशान

समस्तीपुर: नई दिल्ली से जयनगर के बीच चलने वाली स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस मंगलवार को बिना पैंट्री कार के समस्तीपुर जंक्शन पहुंची. ट्रेन के समस्तीपुर पहुंचने पर जानकारी लेने पर पता चला कि नई दिल्ली से ही पैंट्री कार नहीं लगाई गई थी. बताया गया कि पैंट्री कार में तकनीकी खराबी आने के कारण उसका रैक डैमेज था, इसलिए उसे ट्रेन में शामिल नहीं किया गया.

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

तकनीकी खराबी के कारण नहीं लगी पैंट्री कार

रेल अधिकारियों के अनुसार, पैंट्री कार के कोच में तकनीकी खराबी होने के कारण उसे ट्रेन के साथ नहीं जोड़ा जा सका. इसके चलते पूरी यात्रा के दौरान यात्रियों को पैंट्री सेवा उपलब्ध नहीं हो पाई.

 

1234 किलोमीटर के सफर में यात्रियों को हुई दिक्कत

नई दिल्ली से जयनगर के बीच चलने वाली स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस करीब 1234 किलोमीटर की दूरी तय करती है. यह लंबी दूरी की महत्वपूर्ण ट्रेनों में शामिल है और बड़ी संख्या में यात्री इस ट्रेन से सफर करते हैं. पैंट्री कार नहीं रहने के कारण यात्रियों को यात्रा के दौरान खानपान की सुविधा नहीं मिल सकी, जिससे कई यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा.

 

सामान लेकर जनरल कोच में पहुंचे संवेदक

जानकारी के अनुसार, पैंट्री कार से जुड़े संवेदक अपने आवश्यक सामान के साथ किसी तरह जनरल कोच में सफर कर गंतव्य तक पहुंचे. वहीं रेल अधिकारियों ने बताया कि कोच डैमेज रहने के कारण पैंट्री सेवा उपलब्ध कराना संभव नहीं था.

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!