आर.बी. कॉलेज दलसिंहसराय में सुरक्षा गार्ड बिना वर्दी, CCTV बंद, दस्तावेज में देरी को लेकर सौपा ज्ञापन
दलसिंहसराय,आर.बी. कॉलेज, दलसिंहसराय में सुरक्षा और शैक्षणिक व्यवस्था को लेकर छात्र प्रतिनिधियों ने मोर्चा खोल दिया है। कॉलेज के दो बार निर्वाचित छात्र प्रतिनिधि एवं पूर्व कोषाध्यक्ष *मो. अरशद आलम* ने प्रधानाचार्य को 5 सूत्री मांग पत्र सौंपकर तत्काल कार्रवाई की मांग की है।
*छात्रों ने उठाई ये प्रमुख समस्याएं:*
1. *बिना वर्दी ड्यूटी कर रहे गार्ड*
अरशद आलम ने आरोप लगाया कि डे और नाइट शिफ्ट में तैनात महिला एवं पुरुष सुरक्षा गार्ड बिना निर्धारित वर्दी के ड्यूटी कर रहे हैं। इससे उन्हें पहचानने में दिक्कत होती है और किसी अप्रिय घटना की आशंका बनी रहती है।
2. *गार्डों का अभद्र व्यवहार*
उन्होंने कहा कि सुरक्षा गार्ड छात्रों और छात्र प्रतिनिधियों से “तुम” कहकर असम्मानजनक तरीके से बात करते हैं। “जब मेरे साथ ऐसा व्यवहार हो रहा है तो आम छात्रों के साथ क्या होता होगा, इसका अंदाजा लगाया जा सकता है।”
3. *साइकिल स्टैंड का CCTV बंद*
छात्र-छात्राओं के साइकिल और मोटरसाइकिल स्टैंड पर लगा CCTV कैमरा या तो बंद है या खराब है। इसे तुरंत चालू कर नियमित निगरानी की मांग की गई है ताकि चोरी जैसी घटनाओं में साक्ष्य मिल सके।
4. *शैक्षणिक दस्तावेज में देरी*
CLC, TC, अंकपत्र, प्रमाण-पत्र, बोनाफाइड सर्टिफिकेट और लाइब्रेरी कार्ड जैसे जरूरी दस्तावेज समय पर नहीं मिल रहे हैं। इससे छात्रों की स्कॉलरशिप, नामांकन, नौकरी और प्रतियोगी परीक्षाओं के आवेदन प्रभावित हो रहे हैं।
5. *हड़ताली कर्मचारियों की मांग पर ध्यान दें*
पत्र में यह भी कहा गया है कि चूंकि कर्मचारी हड़ताल पर हैं, प्रशासन उनसे बात कर उनकी मांगें पूरी करे ताकि छात्रों का भविष्य प्रभावित न हो।
*प्रशासन को दी चेतावनी*
छात्र प्रतिनिधि ने चेतावनी दी है कि यदि मांगों पर शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई तो छात्र राजद, छात्र संघ के प्रतिनिधियों और समस्त छात्रों के साथ मिलकर लोकतांत्रिक तरीके से धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। इसकी पूरी जिम्मेदारी कॉलेज प्रशासन की होगी।
उन्होंने मांग की है कि सभी गार्डों को वर्दी अनिवार्य की जाए, उनके साथ शिष्ट व्यवहार का निर्देश दिया जाए, CCTV चालू हो और सभी दस्तावेज समय-सीमा में निर्गत किए जाएं।
न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।
