Samastipur

समस्तीपुर:दरवाजा तोड़कर अंदर पहुंचे परिजन, फंदे से लटकी मिली 16 वर्षीय किशोरी

Samatipur : सरायरंजन थाना क्षेत्र के अख्तियारपुर गांव के वार्ड संख्या-3 में रविवार शाम 16 वर्षीय किशोरी का शव घर के अंदर फंदे से लटका मिला. मृतका की पहचान उत्तम महतो की पुत्री चिंकी कुमारी के रूप में हुई है. घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया. सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी.

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

कमरे का दरवाजा अंदर से था बंद

परिजनों के अनुसार, रविवार शाम घर का एक कमरा अंदर से बंद था. काफी देर तक दरवाजा नहीं खुलने पर परिवार के लोगों को शक हुआ. इसके बाद खिड़की से अंदर झांककर देखा गया तो किशोरी पंखे से लटकी हुई दिखाई दी.परिजनों ने किबाड़ तोड़कर कमरे में प्रवेश किया, लेकिन तब तक किशोरी की मौत हो चुकी थी.

 

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की

घटना की सूचना किशोरी के पिता उत्तम महतो ने सरायरंजन थाना पुलिस को दी. सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष धनंजय कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे. पुलिस ने शव को फंदे से नीचे उतरवाकर मामले की जांच शुरू की.

 

पुलिस घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है.

 

प्रेम प्रसंग की बात सामने आयी, पुष्टि बाकी

परिजनों ने पुलिस को बताया कि किशोरी के आत्महत्या करने के पीछे प्रेम प्रसंग का मामला हो सकता है. हालांकि, किशोरी का किससे प्रेम प्रसंग था और किन परिस्थितियों में उसने यह कदम उठाया, इसकी अभी पुष्टि नहीं हुई है.परिवार की ओर से किसी तरह के दबाव, विवाद या प्रेम प्रसंग में धोखा दिये जाने की बात भी स्पष्ट रूप से सामने नहीं आयी है.

 

थानाध्यक्ष धनंजय कुमार ने बताया कि किशोरी के पिता ने प्रेम प्रसंग की बात कही है. मामले की जांच की जा रही है. आवेदन मिलने और जांच पूरी होने के बाद ही घटना के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा. पुलिस सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है.

Anaya

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।