Vaishali

बिदुपुर सिक्सलेन पुल पर रील बनाना पड़ा महंगा, युवक की मौत:2 अन्य का इलाजरत 

वैशाली के कच्ची दरगाह-बिदुपुर सिक्सलेन पुल पर शनिवार को रील बनाने के दौरान हुए एक हादसे में एक युवक की मौत हो गई।बाइक से स्टंट करते समय यह दुर्घटना हुई, जिसमें तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए थे।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

तीन युवक गंभीर रूप से घायल हुए थे

 

मृतक की पहचान चकसिकंदर कल्याणपुर निवासी मनीष प्रसाद के पुत्र अनुराग प्रताप उर्फ नीरज के रूप में हुई है।पुलिस के अनुसार, युवक सिक्सलेन पुल पर बाइक से स्टंट कर रहे थे, तभी उनकी बाइक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई।

 

इस हादसे में अनुराग प्रताप उर्फ नीरज सहित तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए थे।स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। इलाज के दौरान अनुराग प्रताप उर्फ नीरज ने दम तोड़ दिया।उसके साथ घायल हुए दो अन्य युवकों का इलाज अभी जारी है। युवक की मौत की खबर मिलते ही उसके परिजनों में शोक का माहौल है।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।