राजगीर ग्लास ब्रिज:रोज 2100 और जू सफारी में 2400 पर्यटकों को मिलेगी एंट्री
पटना.राजगीर स्थित नेचर सफारी के ग्लास ब्रिज में सितंबर से रोज 2100 और जू सफारी में 2400 पर्यटक सैर कर सकेंगे। अभी ग्लास ब्रिज में 1200 और नेचर सफारी में 1600 सैर सकते हैं। दोनों में स्लॉट की संख्या बढ़ाई जाएगी। इसके साथ ही टिकट वितरण प्रणाली को हाइटेक और पारदर्शी बनाया गया है। 90 प्रतिशत सीटें अब ऑनलाइन बुक होगी।
इससे देश-विदेश और बिहार के दूरदराज जिलों से आने वाले सैलानी घर बैठे ही अपना स्लॉट बुक कर सकेंगे। वहीं, अचानक पहुंचने वाले पर्यटकों की सुविधा के लिए 10 प्रतिशत टिकट ऑफलाइन काउंटर से जारी किए जाएंगे। पटना जंक्शन से राजगीर के लिए सीधी ट्रेन सेवा उपलब्ध है। बसें भी आसानी से मिल जाती हैं। जो लोग परिवार या ग्रुप के साथ जाना चाहते हैं, वे बिहार राज्य पर्यटन विकास निगम के जरिए सीधे फोर-व्हीलर या टूरिस्ट बस भी ऑनलाइन/ऑफलाइन बुक कर सकते हैं।
यह है शुल्क
सुबह 8 से दिन के 3 बजे तक का स्लॉट मिलेगा। ग्लास ब्रिज के साथ नेचर सफारी का शुल्क प्रति व्यक्ति 300 रुपए और बच्चे का 150 रुपए है। जू सफारी का शुल्क प्रति व्यक्ति 250 रुपए और बच्चे का 250 रुपए है।
न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।
