Muzaffarpur

ब्यूटी पार्लरों की आड़ में देहव्यापार का भंडाफोड़, नाबालिग बरामद, 11 महिलाएं हिरासत में

मुजफ्फरपुर शहर के काजीमोहम्मदपुर और नगर थाना क्षेत्र में ब्यूटी पार्लर की आड़ में चल रहे अनैतिक देह व्यापार का पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है. पुलिस की संयुक्त टीम ने काजीमोहम्मदपुर थाना क्षेत्र के कटही पुल और नगर थाना क्षेत्र के धर्मशाला चौक स्थित पांच ब्यूटी पार्लरों में एक साथ छापेमारी की. इस कार्रवाई के दौरान पुलिस ने 11 महिलाओं को हिरासत में लिया है. वहीं, देह व्यापार के चंगुल से एक अपहृत नाबालिग बच्ची को सकुशल मुक्त कराया गया है.

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

मिली जानकारी के अनुसार, पानापुर करियात थाना क्षेत्र से हाल ही में एक नाबालिग बच्ची का अपहरण कर लिया गया था. पुलिस को तकनीकी इनपुट के जरिए जानकारी मिली कि अपहृत बच्ची को कटही पुल स्थित एक ब्यूटी पार्लर में कैद करके रखा गया है और उससे जबरन अनैतिक देह व्यापार कराया जा रहा है.तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सबसे पहले कटही पुल के समीप स्थित पार्लर में दबिश दी और नाबालिग बच्ची को सुरक्षित बरामद कर लिया. इसके बाद बरामद बच्ची की निशानदेही पर पुलिस ने धर्मशाला चौक और कटही पुल इलाके के चार अन्य ब्यूटी पार्लरों में देर शाम तक ताबड़तोड़ छापेमारी की.

 

चार थानों की पुलिस ने मिलकर चलाया अभियान

इस बड़ी कार्रवाई में नगर थाना, काजीमोहम्मदपुर थाना, महिला थाना और पानापुर करियात थाने की पुलिस शामिल थी. चारों थानों की पुलिस टीम ने संयुक्त रूप से एक साथ सभी चिन्हित ठिकानों पर घेराबंदी कर रेड मारी. पुलिस की इस अचानक हुई कार्रवाई से पार्लर संचालकों और वहां मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया.

 

साक्ष्य जुटाने के लिए बुलाई गई FSL टीम

छापेमारी के दौरान पुलिस ने मौके से 11 महिलाओं को पकड़ा है, जिन्हें हिरासत में लेकर थाने लाया गया. पकड़ी गई महिलाएं जिले के सकरा, कुढ़नी, तुर्की, सरैया और मनियारी थाना क्षेत्र की रहने वाली बताई जा रही हैं. पुलिस हिरासत में ली गई महिलाओं से गहन पूछताछ कर रही है, ताकि इस गिरोह के मुख्य सरगना तक पहुंचा जा सके.

 

इधर, घटनास्थल से वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाने के लिए फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (FSL) की टीम को मौके पर बुलाया गया है. FSL की टीम पार्लरों से फिंगरप्रिंट्स और अन्य जरूरी साक्ष्य एकत्र कर रही है, जिससे अदालत में आरोपियों के खिलाफ कड़े सबूत पेश किए जा सकें.क्या कहते हैं अधिकारी: मामले की पुष्टि करते हुए नगर थानेदार जयप्रकाश सिंह ने बताया कि पुलिस की कार्रवाई अभी जारी है. उन्होंने कहा कि विभिन्न पार्लरों में देर शाम तक छापेमारी की गई है और हिरासत में ली गई महिलाओं से पूछताछ की जा रही है. रेड पूरी होने और मामले की पूरी जांच के बाद विस्तृत जानकारी साझा की जाएगी.

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!