Patna

शराब तस्करों पर पुलिस की कार्रवाई, 518 लीटर अवैध शराब जब्त, चार तस्कर गिरफ्तार

पटना।शराबबंदी कानून को प्रभावी बनाने के लिए उत्पाद विभाग और पिपरा थाना पुलिस ने सोमवार को अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई करते हुए कुल 518 लीटर अवैध शराब बरामद की. तीन मामलों में चार तस्करों को गिरफ्तार किया गया, जबकि तस्करी में प्रयुक्त दो ऑटो रिक्शा और एक ट्रॉली बैग जब्त किया गया.

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

तारेगना स्टेशन पर बीयर के साथ तस्कर गिरफ्तार

उत्पाद विभाग की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर तारेगना रेलवे स्टेशन के पास छापेमारी कर भगवानगंज थाना क्षेत्र के बिहटा टोला देवरिया निवासी उपेंद्र कुमार (24) को गिरफ्तार किया. उसके ट्रॉली बैग से 500 एमएल की किंगफिशर एक्स्ट्रा स्ट्रांग प्रीमियम बीयर की 48 बोतलें, कुल 24 लीटर, बरामद हुईं. उत्पाद अधीक्षक निशांत कुमार ने बताया कि आरोपी शराब बिक्री के उद्देश्य से इसे ले जा रहा था. उसके खिलाफ बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है.

 

ऑटो से 270 लीटर चुलाई शराब बरामद

दूसरी कार्रवाई में मसौढ़ी उत्पाद विभाग ने एक ऑटो रिक्शा से 270 लीटर अवैध चुलाई शराब बरामद की. इस मामले में रविकांत कुमार (24) और प्रदीप कुमार (23) को गिरफ्तार किया गया. पुलिस के अनुसार सात बोरों में रखी 27 पॉलिथीन में शराब पैक थी. ऑटो को जब्त कर दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.

 

पिपरा में 200 लीटर देशी शराब जब्त

तीसरी कार्रवाई में पिपरा थाना पुलिस ने वाहन जांच के दौरान एक ऑटो रिक्शा से 200 लीटर अवैध देशी शराब बरामद कर एक तस्कर को गिरफ्तार किया. शराब ढोने में प्रयुक्त ऑटो को भी जब्त कर लिया गया. पुलिस गिरफ्तार तस्कर से पूछताछ कर शराब तस्करी के नेटवर्क और सप्लाई चेन का पता लगाने में जुटी है.

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!