Begusarai

बेगूसराय में बिजली कटने पर छत पर सोने गया युवक की नीचे गिरने से मौत,1 साल पहले हुई थी शादी

बेगूसराय जिले के बखरी थाना क्षेत्र अंतर्गत घाघड़ा गांव में सोमवार की रात एक दर्दनाक हादसा हो गया. भीषण गर्मी, उमस और बिजली कटौती के बीच घर की छत पर सोने गए वार्ड सदस्य चैतू पासवान के 28 वर्षीय पुत्र अनिल पासवान की छत से नीचे गिरने के बाद इलाज के दौरान मौत हो गई.

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

पटना ले जाने के क्रम में युवक ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया. इस हृदयविदारक घटना के बाद पूरे गांव में मातम और शोक की लहर दौड़ गई है.

 

सोमवार की रात इलाके में बिजली गुल थी और उमस भरी गर्मी के कारण अनिल छत पर सोने चले गए थे.देर रात अचानक तेज बारिश शुरू होने पर वे नीचे उतरने के लिए सीढ़ी की तरफ बढ़े.घुप अंधेरा होने की वजह से उनका संतुलन बिगड़ा और वे सीढ़ी की दिशा भटककर छत से सीधे घर के समीप पक्की सड़क पर गिर पड़े.

 

पटना ले जाने के दौरान रास्ते में तोड़ा दम

गंभीर रूप से घायल अनिल को परिजन आनन-फानन में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (PHC), बखरी ले गए, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बेगूसराय सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया. सदर अस्पताल में हालत में सुधार न होने पर चिकित्सकों ने मंगलवार को उन्हें पटना रेफर किया, लेकिन रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया.मृतक अनिल चार भाइयों में सबसे छोटे थे और सामाजिक व धार्मिक गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भाग लेने के कारण युवाओं में काफी लोकप्रिय थे:

 

अनिल की शादी करीब एक वर्ष पूर्व लक्ष्मी कुमारी से हुई थी.

उनकी पत्नी वर्तमान में चार माह की गर्भवती हैं. पति के असामयिक निधन से गर्भवती पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है और परिवार के सामने अजन्मे बच्चे के भविष्य की गंभीर चिंता खड़ी हो गई है.बेटे के वियोग में मां आशा देवी बेसुध हैं, वहीं पिता व स्थानीय वार्ड सदस्य चैतू पासवान गहरे सदमे में हैं.मंगलवार की शाम हिंदू रीति-रिवाज के अनुसार बूढ़ी गंडक नदी किनारे स्थित सुहागी घाट पर नम आंखों से अनिल का अंतिम संस्कार किया गया, जहां भारी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे.

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *