Muzaffarpur

मां की हत्या,6 दिन बाद बेटे की भी लाश मिली: अफेयर में डबल मर्डर की आशंका

मुजफ्फरपुर में मह‍िला और उसके छह साल के बेटे की हत्‍या का मामला सामने आया है। 26 जुलाई को मंजू देवी नाम की महिला का शव झाड़ियों से बरामद हुआ था। शनिवार को जहां से मंजू देवी का शव मिला था उससे 50 मीटर दूर उसके बेटे आर्यन की लाश मिली है।आर्यन की तलाश पिछले 6 दिनों से की जा रही थी। बच्चे का शव पूरी तरह सड़ चुका था और उससे तेज दुर्गंध आ रही थी। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

इस बात की चर्चा है कि लव अफेयर में मां और बेटे की हत्या की गई है। इस मामले में मंजू देवी के प्रेमी को अरेस्ट कर लिया गया है।

 

कांटी थाना इलाके में एक महिला की लाश 26 जुलाई को एनटीपीसी प्लांट के पीछे झाड़ियां से म‍िली थी। 31 जुलाई को महिला की पहचान मंजू कुमारी के रूप में हुई। मंजू के घर वालों ने पुलिस को बताया कि मंजू का 6 साल का बेटी आर्यन भी गायब है।मंजू की 2020 में शादी हुई थी। शादी के बाद उसके 2 बेटे हुए थे। छोटा बेटा 3 साल का है जो कि अपनी नानी के साथ रहता है, 6 साल का बड़ा बेटा आर्यन है जो मंजू के साथ रहता था।

 

2025 में मंजू अपने पति से अलग रहने लगी। इस बीच उसने एक प्राइवेट अस्पताल में काम करना शुरू कर दिया। हॉस्पिटल में ही उसकी पहचान विकास पासवान से हुई।बातचीत का सिलसिला बढ़ा तो दोनों के बीच अफेयर शुरू हो गया। विकास मंजू के घर आने जाने लगा। विकास के साथ उसके दोस्त भी मंजू के घर आया-जाया करते थे।

 

पुलिस सूत्रों के मुताबिक मंजू की हत्या की पीछे अफेयर का शक है। ऐसी चर्चा है कि विकास को शक था कि मंजू उसके दोस्तों के करीब आ गई है। इसलिए उसने उसकी हत्या कर दी।मंजू के बेटे आर्यन ने मां की हत्या करते विकास को देख लिया था, इसलिए विकास ने उसकी भी हत्या कर दी। हालांकि, पुलिस ने इस मामले में खुलासा नही किया।

 

इस बीच मृतका की कुछ निजी तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं, जिनमें उसे एक युवक के साथ दिखाया जा रहा है। बताया जा रहा है कि ये तस्वीरें प्रेमी के साथ की है। हालांकि पुलिस ने इन तस्वीरों की सत्यता या जांच के बारे में कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी है।वरीय पुलिस अधीक्षक कांतेश कुमार मिश्रा ने बताया कि महिला के पिता ने जो प्राथमिकी दर्ज करवाई है। एक नामजद आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।

 

शनिवार को बच्चे का शव भी बरामद हुआ है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद उसकी मौत के कारणों का स्पष्ट पता चल सकेगा। अन्य नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।

Anaya

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।