Vaishali

लालू यादव के फोटो का दूध से अभिषेक:बोले-भगवान के रूप में मानते हैं

वैशाली के भगवानपुर में राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नेता और समाजसेवी केदार प्रसाद यादव ने आज सुबह पार्टी प्रमुख लालू प्रसाद यादव के चित्र का दूध से अभिषेक किया। यह पूजा-अर्चना पंडित अभय आचार्य की देखरेख में विधि-विधान से संपन्न हुई।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

इस अवसर पर केदार प्रसाद यादव ने लालू प्रसाद यादव को कलयुग का अवतार और भगवान का रूप बताया। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार भगवान कृष्ण ने अत्याचार के विरुद्ध संघर्ष कर लोगों को कंस के आतंक से मुक्ति दिलाई थी, उसी प्रकार लालू प्रसाद यादव ने गरीबों और वंचितों की आवाज को बुलंद किया है।

 

केदार यादव ने जोर देकर कहा कि लालू यादव ने हमेशा गरीबों के अधिकारों और सम्मान के लिए लड़ाई लड़ी है। इसी भावना के साथ वे लालू प्रसाद यादव को भगवान के रूप में मानते हैं और उनके चित्र का दूधाभिषेक कर पूजा-अर्चना कर रहे हैं।कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में समर्थकों और स्थानीय लोगों की मौजूदगी रही। केदार यादव ने बताया कि उनके लिए लालू प्रसाद यादव सिर्फ एक राजनीतिक नेता नहीं, बल्कि गरीबों के मसीहा और आस्था के प्रतीक हैं।

Anaya

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।