Dalsinghsarai

जायसवाल महिला समिति दलसिंहसराय ने मनाया प्रथम श्रावण महोत्सव

दलसिंहसराय,जायसवाल समिति महिला संगठन के तत्वावधान में प्रथम श्रावण महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया.काली चौक स्थित होटल में आयोजित इस कार्यक्रम में हरे परिधानों और पारंपरिक श्रृंगार में सजी महिलाओं की बड़ी संख्या में उपस्थिति से पूरा माहौल सावन के रंग में रंगा नजर आया.कार्यक्रम का शुभारंभ कला एवं संस्कृति पदाधिकारी, समस्तीपुर जूही कुमारी, डॉ. नंदिनी चौधरी,प्रियंका कुमारी एवं महिला संगठन की अध्यक्ष ज्योति जायसवाल ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया.

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

मंच संचालन रूबी रानी, निधि ज्वेल और मधुरूपा जायसवाल ने किया.समारोह में बच्चों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियां आकर्षण का केंद्र रहीं.कृतिका चौधरी, काव्या चौधरी, कलश जायसवाल, प्रिशा जायसवाल, मनस्वी जायसवाल और सुहानी पिहू सहित अन्य बच्चों ने मनमोहक नृत्य प्रस्तुत कर खूब तालियां बटोरीं.

इस अवसर पर रंभा देवी, गायत्री जायसवाल, मानसी चौधरी, प्रतिमा जायसवाल, पूनम जायसवाल, सरिता जायसवाल सहित सैकड़ों महिलाएं मौजूद रहीं.

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *