Breaking:दलसिंहसराय के विश्वासपुर में बाइक की ठोकर से महिला की दर्दनाक मौत,मुआवजे की मांग पर सड़क जाम..
Dalsinghsarai Breaking news :दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के नागरगामा पंचायत अंतर्गत विश्वासपुर गांव में गुरुवार की शाम तेज रफ्तार बाइक की ठोकर से एक महिला की दर्दनाक मौत हो गई.मृतका की पहचान रामजी दास की पत्नी आशा देवी के रूप में हुई है.
हादसे के बाद बाइक सवार मौके से फरार हो गया.घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग मौके पर जुट गए.महिला की मौत से आक्रोशित ग्रामीणों ने आरोपी बाइक चालक की गिरफ्तारी और मृतका के परिजनों को उचित मुआवजा देने की मांग को लेकर सड़क जाम कर दिया. बताया गया कि गुरुवार की शाम आशा देवी किसी काम से सड़क पार कर रही थीं.इसी दौरान तेज रफ्तार से आ रही बाइक ने उन्हें जोरदार ठोकर मार दी.टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि महिला सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गईं.हादसे के बाद बाइक चालक बाइक लेकर मौके से फरार हो गया.
घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों ने महिला को बचाने का प्रयास किया,लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी.महिला की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया. लोगों ने हादसे के लिए बाइक की तेज रफ्तार को जिम्मेदार बताते हुए आरोपी चालक की गिरफ्तारी की मांग शुरू कर दी. आक्रोशित ग्रामीणों ने घटना स्थल पर सड़क पर शव रखकर सड़क जाम कर दिया.
सुचना पर थाना की पुलिस प्रणय सिंह दल बल के साथ मौके पर पहुंच समझा बुझा कर शांत करवाया.पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है.
न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।
