Samastipur

खुशखबरी,मधुपुर से नरकटियागंज के बीच चलेगी श्रावणी मेला स्पेशल ट्रेन, देखें रूट 

समस्तीपुर।श्रावणी मेला के अवसर पर श्रद्धालुओं और रेल यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए पूर्व मध्य रेलवे ने विशेष ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है. रेलवे समस्तीपुर होकर मधुपुर-नरकटियागंज-मधुपुर श्रावणी मेला स्पेशल ट्रेन (संख्या 03567/03568) का परिचालन करेगी. यह विशेष ट्रेन अगस्त माह में 18 और 25 अगस्त को चलाई जाएगी. इस ट्रेन में कुल 22 कोच होंगे और सभी कोच सामान्य (अनारक्षित) श्रेणी के होंगे.

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

ट्रेन संख्या 03567 (मधुपुर से नरकटियागंज) की समय-सारणी

यह ट्रेन मधुपुर जंक्शन से दोपहर 1:00 बजे प्रस्थान करेगी:

 

किऊल जंक्शन: दोपहर 03:40 बजे पहुंचेगी और 03:42 बजे छूटेगी.

बरौनी जंक्शन: शाम 05:40 बजे पहुंचेगी और 05:50 बजे छूटेगी.

समस्तीपुर जंक्शन: सुबह 07:40 बजे पहुंचेगी और 07:45 बजे प्रस्थान करेगी.

मुजफ्फरपुर जंक्शन: सुबह 08:30 बजे पहुंचेगी और 08:35 बजे छूटेगी.

नरकटियागंज जंक्शन: दोपहर 12:25 बजे पहुंचेगी.

ट्रेन संख्या 03568 (नरकटियागंज से मधुपुर) की वापसी समय-सारणी

वापसी में यह स्पेशल ट्रेन नरकटियागंज जंक्शन से दोपहर 13:25 बजे खुलेगी:

 

मुजफ्फरपुर जंक्शन: शाम 16:55 बजे पहुंचेगी और 17:00 बजे छूटेगी.समस्तीपुर जंक्शन: शाम 18:30 बजे पहुंचेगी और 18:35 बजे छूटेगी.बरौनी जंक्शन: रात 19:45 बजे पहुंचेगी और 19:55 बजे छूटेगी.

किऊल जंक्शन: रात 21:30 बजे पहुंचेगी और 21:35 बजे प्रस्थान करेगी.जसीडीह जंक्शन: देर रात 00:40 बजे पहुंचेगी.

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!