चिल्ड्रन यंग क्लब दलसिंहसराय की बैठक,श्रीकृष्ण जन्मोत्सव शांतिपूर्ण मनाने पर बनी सहमति
दलसिंहसराय,शहर के लोकनाथपुर गंज स्थित चिल्ड्रन यंग क्लब द्वारा आगामी श्रीकृष्ण जन्मोत्सव को लेकर बैठक आयोजित की गई.बैठक में क्लब के सभी सदस्यों ने भाग लेकर अपने-अपने विचार रखे.इस दौरान जन्मोत्सव को शांतिपूर्ण और हर्षोल्लास के साथ मनाने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई.सदस्यों ने आपसी समन्वय से कार्यक्रम को सफल बनाने का संकल्प लिया.
बैठक में श्री श्री 108 श्री कृष्ण जन्मोत्सव चिल्ड्रन यंग क्लब को और अधिक मजबूत बनाने, सामाजिक एवं जन कल्याणकारी गतिविधियों को बढ़ावा देने तथा आगामी कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार करने पर भी चर्चा हुई.उपस्थित सदस्यों ने क्लब के उद्देश्यों को आगे बढ़ाने और समाजहित में मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया.बैठक में क्लब के अध्यक्ष दीपक पासवान,उपाध्यक्ष गौरी शंकर,कोषाध्यक्ष सुशील कुमार,सचिव मुन्ना पासवान,सदस्य मनोज पासवान, देवेंद्र पासवान, सूरज पासवान सहित क्लब के अन्य सभी सदस्य मौजूद थे.