Patna

भंडार कक्ष का खिड़की तोड़कर मतपेटियां ले गए चोर,छानबीन में जुटी पुलिस 

पटना।मधेपुर.स्थानीय प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित भंडार कक्ष का खिड़की तोड़कर चोरों ने उसमें रखा मतपेटियां चोरी कर लिया। प्रखंड कार्यालय के एक परिचारी की नजर चोरी करते चोरों पर गुरुवार सुबह पड़ी। परिचारी ने घटना की सूचना बीडीओ को दिया।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

जिसके बाद पुलिस बलों को साथ लेकर बीडीओ घटनास्थल पर पहुंचे और छानबीन करने लगे। इस दौरान प्रखंड कार्यालय के बगल स्थित महादलित टोला से पुलिस ने चोरी की 27 मतपेटियां सहित एक कुर्सी बरामद किया। जिसमें 9 मतपेटियां कुछ लोगों के आवासीय घरों से बरामद की गई और अन्य इधर – उधर फेंका पड़ा मिला। मतपेटियां बरामदगी के दौरान पुलिस ने मोहल्ले की एक महिला को हिरासत में ले लिया। घटनास्थल पर झंझारपुर एसडीपीओ सुबोध कुमार, बीडीओ आलोक कुमार शर्मा, सीओ नीतीश कुमार, मधेपुर थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर विश्वजीत कुमार, अपर थानाध्यक्ष संतोष कुमार पुलिस बलों के साथ पहुंचकर चोरी की घटना का उद्भेदन किया। चोरी की घटना को लेकर बीडीओ आलोक कुमार शर्मा ने थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। जिसमें मधेपुर पश्चिमी पंचायत के वार्ड 13 निवासी बिनोद मल्लिक के पुत्र सहित अन्य चार ज्ञात को नामजद आरोपी बनाया गया है। वहीं मोहल्ले के अन्य अज्ञात महिला, पुरुष और उनके लड़कों को भी आरोपित किया गया है।ज्ञातव्य हो कि प्रखंड कार्यालय मधेपुर परिसर में ई किसान भवन के बगल स्थित पुराने भवन के एक कमरे को भंडार कक्ष बनाया गया है। जिसमें चुनाव से संबंधित मतपेटियां सहित अन्य सामग्री रखी हुई थी। इसी कमरे के पूर्वी तरफ की खिड़की तोड़कर चोरों ने घटना को अंजाम दिया। आए दिन महादलित समुदाय के लोग इधर बैठकर बांस की टोकरियां बनाया करते थे।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *