बाबा गरीबनाथ धाम पहुंचे निशांत कुमार, बिहार वासियों के लिए की मंगलकामना
मुजफ्फरपुर. सीतामढ़ी से मुजफ्फरपुर लौटने के क्रम में बिहार सरकार के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने सोमवार को बाबा गरीबनाथ मंदिर पहुंचकर भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक किया और पूजा-अर्चना की. उन्होंने बाबा गरीबनाथ से मुजफ्फरपुर जिले समेत पूरे बिहार की जनता के सुख, स्वास्थ्य और समृद्धि की मंगलकामना की.
बाबा गरीबनाथ के दरबार में मंत्री ने की पूजा-अर्चना
स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने बाबा गरीबनाथ मंदिर में विधिवत जलाभिषेक कर भगवान शिव की पूजा-अर्चना की. पूजा के दौरान उन्होंने बिहारवासियों के लिए मंगलकामना करते हुए प्रदेश में शांति और सौहार्द कायम रहने की प्रार्थना की.उन्होंने बाबा गरीबनाथ से कामना की कि बिहार की जनता सदैव स्वस्थ, सुखी और समृद्ध रहे.
बिहार के विकास और प्रगति की मांगी कामना
मंत्री निशांत कुमार ने प्रार्थना करते हुए कहा कि बिहार विकास और प्रगति के पथ पर निरंतर आगे बढ़े और राज्य को देश के अग्रणी राज्यों में स्थान मिले.उन्होंने बाबा गरीबनाथ से बिहारवासियों पर अपनी कृपा और आशीर्वाद बनाए रखने की कामना की.
जदयू के कई नेता रहे मौजूद
पूजा-अर्चना के दौरान जदयू जिलाध्यक्ष अनुपम कुमार, रुन्नी सैदपुर विधायक पंकज कुमार मिश्रा, युवा जदयू प्रदेश अध्यक्ष नीतीश पटेल और जिला महासचिव सह प्रवक्ता कुंदन शांडिल्य मौजूद रहे.मंदिर में पूजा के बाद सभी ने प्रदेश की सुख-शांति और समृद्धि की कामना की.
न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।
