Dalsinghsarai

विद्यापति धाम स्टेशन पर मालगाड़ी पर चढ़े श्रद्धालु की हाईटेंशन तार से झुलसकर मौत,मची अफरा तफरी 

दलसिंहसराय के विद्यापतिनगर स्थित विद्यापति धाम रेलवे स्टेशन पर सोमवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया. बाबा विद्यापति धाम में पूजा-अर्चना करने पहुंचे एक श्रद्धालु की मालगाड़ी के टैंकर पर चढ़कर दूसरी ओर जाने के दौरान 25 हजार वोल्ट के हाईटेंशन तार की चपेट में आने से मौके पर ही झुलसकर मौत हो गई.

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

मृतक की पहचान और घटना का विवरण

मृतक की पहचान गढ़सिसई पंचायत के वार्ड 1 निवासी अशर्फी महतो के 42 वर्षीय पुत्र राम कृपाल महतो के रूप में हुई है. वह अपनी पत्नी के साथ पूजा करने आए थे.

 

जल्दबाजी पड़ी भारी: प्लेटफॉर्म नंबर दो पर काफी देर से मालगाड़ी खड़ी थी. दूसरी तरफ जाने की जल्दबाजी में राम कृपाल टैंकर पर चढ़ गए.

हाईटेंशन तार की चपेट में आए: ऊपर पहुंचते ही 25 हजार वोल्ट की ओवरहेड लाइन की चपेट में आ गए और तेज धमाके के साथ उनकी जान चली गई.

परिजनों में कोहराम: आरपीएफ ने शव को कब्जे में लिया. पत्नी और परिजनों के चीख-पुकार से स्टेशन पर माहौल गमगीन हो गया.

सुरक्षा व्यवस्था और भीड़ प्रबंधन पर उठे गंभीर सवाल

श्रावणी सोमवारी को लेकर प्रशासन और मंदिर प्रबंधन समिति द्वारा सुरक्षा के बड़े-बड़े दावे किए गए थे. लेकिन रेलवे स्टेशन पर यह व्यवस्था पूरी तरह विफल साबित हुई.जब प्लेटफॉर्म पर मालगाड़ी खड़ी थी, तो यात्रियों को चढ़ने से रोकने के लिए सुरक्षा घेरा या आरपीएफ/जीआरपी जवान तैनात क्यों नहीं थे.

 

भीड़ नियंत्रण के लिए कोई वैकल्पिक रास्ता या पुख्ता इंतज़ाम नहीं किया गया था, जिससे श्रद्धालु जोखिम उठाने पर मजबूर हुए.स्थानीय लोगों और श्रद्धालुओं ने पूरे मामले की उच्चस्तरीय जांच और दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग की है.

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!