Samastipur

पटोरी थाना के 7 राजस्व गांव अब हलई थाना क्षेत्र में शामिल..

समस्तीपुर : सरकार की ओर से जारी अधिसूचना के बाद पटोरी थाना क्षेत्र के सात राजस्व गांवों को अब हलई थाना क्षेत्र में शामिल कर दिया गया है. नए परिसीमन के बाद हलई थाना क्षेत्र में आने वाले गांवों की संख्या 38 से बढ़कर 45 हो गयी है. अब इन गांवों की सुरक्षा व्यवस्था और पुलिसिंग की जिम्मेदारी हलई थाना पुलिस की होगी.

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

इन गांवों का बदला थाना क्षेत्र

थानाध्यक्ष शैलेश कुमार ने बताया कि सरकार के निर्देश के आलोक में पटोरी थाना क्षेत्र से जुड़े सात राजस्व गांवों को हलई थाना में शामिल किया गया है. पुलिस की ओर से क्षेत्र के लोगों को इसकी जानकारी दी जा रही है, ताकि किसी शिकायत या फरियाद के लिए लोग अब पटोरी थाना के बजाय हलई थाना पहुंचें.अधिसूचना के अनुसार मरीचा पंचायत के हुसैनीपुर, वनडीह असली, वनडीह दाखिली और मरीचा हुसैनीपुर तथा केशो नारायणपुर पंचायत के सैदपुर मिल्की, खनुआ सहित कुल सात राजस्व गांव अब हलई थाना के अधीन होंगे.

 

अब 45 गांवों की सुरक्षा की जिम्मेदारी

बताया गया कि पहले हलई थाना क्षेत्र में 11 पंचायतों के कुल 38 गांव शामिल थे. सात नये राजस्व गांवों के जुड़ने के बाद अब हलई थाना क्षेत्र में कुल 45 गांव हो गये हैं. पुलिस द्वारा नये जुड़े गांवों के लोगों को थाना क्षेत्र में हुए बदलाव की जानकारी दी जा रही है, ताकि भविष्य में किसी प्रकार की शिकायत या पुलिस संबंधी कार्य के लिए उन्हें सही थाना पहुंचने में परेशानी न हो.

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!