Patna

अनोखी घटना:एक साथ चार बच्चों की किलकारी से गूंजा परिवार

किशनगंज.शहर स्थित एक निजी अस्पताल में बहादुरगंज प्रखंड के बिरनिया गांव निवासी महिला ने एक साथ चार बच्चों को जन्म दिया है। इस अनोखी घटना के बाद परिवार सहित पूरे गांव में खुशी का माहौल है। जानकारी के अनुसार, बिरनिया गांव निवासी इस्मत आरा ने चार शिशुओं को जन्म दिया, जिसमें दो लड़के और दो लड़कियां शामिल हैं।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

परिवार लंबे समय से संतान प्राप्ति की प्रतीक्षा कर रहा था। कई वर्षों के इंतजार और चिकित्सकीय उपचार के बाद एक साथ चार बच्चों के जन्म से परिजनों की खुशियां दोगुनी हो गई हैं। अस्पताल संचालक डॉ. सुरैया तातरन्नुम ने बताया कि प्रसव सफल रहा है। चारों नवजात स्वस्थ हैं और चिकित्सकीय निगरानी में रखे गए हैं। मां की स्थिति भी सामान्य बताई गई है।”

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।