Darbhanga

टीबीटी जिला शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन,101 नवाचारी शिक्षक हुए सम्मानित

मधुबनी : जिला शिक्षा प्रशिक्षण संस्थान डायट नरार में द बिहार टीचर्स – हिस्ट्री मेकर्स के तत्वाधान में जिला स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह -2026 का आयोजन किया गया. आयोजित इस कार्यक्रम की शुरूआत डायट के प्राचार्य डॉ रत्नेश कुमार रत्न एवं उपस्थित अतिथियों के द्वारा दीप प्रज्वलन कर की गई. इस कार्यक्रम में मधुबनी जिला के 101 नवाचारी एवं समर्पित शिक्षकों को सम्मानित किया गया.

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

कार्यक्रम की अध्यक्षता टीबीटी मंच के प्रमंडल कमेटी के अध्यक्ष मुकुन्द रंजन के द्वारा की गई. जबकि पुरस्कार वितरण डायट नरार के प्राचार्य डाॅ रत्नेश कुमार रत्न, वरीय व्याख्याता प्रमेन्द्र कुमार व अन्य उपस्थित अतिथियों के द्वारा की गई. उपस्थित अतिथियों ने इस मंच की प्रशंसा करते हुए आने वाले समय में हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया एवं अपने आशीर्वचनों से उपस्थित शिक्षकों का मनोबल बढ़ाया. इस समारोह का थीम कबाड़ से जुगाड़ था. जिसके अन्तर्गत शिक्षकों द्वारा न्यूनतम खर्च एवं कबाड़ वस्तुओं को एक संसाधन के रूप में प्रयोग कर शिक्षण संसाधन हेतु उपयोग किये जाने का प्रदर्शन किया. समारोह में विभिन्न प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रम यथा स्वागत गीत, अभियान गीत, लोक नृत्य, कव्वाली व रोल प्ले इत्यादि का शिक्षकों द्वारा प्रस्तुति दी गई.

 

 

 

सम्मान समारोह को सफल बनाने में नवाचारी शिक्षकों के साथ टीबीटी मंच के प्रमंडल उपाध्यक्ष जितेन्द्र कुमार सिंह, प्रमंडल सचिव सुजीत कुमार, प्रमंडल उपसचिव शारदा मिश्रा, प्रमंडल मीडिया प्रभारी किरण कुमारी व अभिनव अंकित, प्रमंडल कोषाध्यक्ष राजनन्दनी, जिला अध्यक्ष डाॅ कुमारी अनुपमा भारती, उपाध्यक्ष सोनी ठाकुर व नन्द किशोर पासवान, सचिव स्मिता शंकर कोषाध्यक्ष राज कुमारी, उपसचिव प्रतिमा कुमारी, प्रेरणा कुमारी, रूक्मणी कुमारी व अंसारी फिरोजा, मीडिया प्रभारी शबनम सादिया व कुमारी पुष्पम आदि का सहयोग काफी सराहनीय रहा. डायट नरार के व्याख्याताओं एवं अन्य वक्ताओं ने इस मंच के उद्देश्य एवं इसके भविष्य में नित नये आयाम स्थापित किए जाने की बात कही. कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन के साथ प्रमंडल अध्यक्ष मुकुन्द रंजन के द्वारा किया गया.

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!