शिक्षा मंत्री का पुतला दहन किया:युवाओं ने अनशन के समर्थन में जुलूस निकालकर इस्तीफे की मांग
समस्तीपुर.जाने-माने पर्यावरणविद् एवं वैज्ञानिक सोनम वांगचुक द्वारा जंतर मंतर पर जारी आमरण अनशन के समर्थन में एकजुटता कार्यक्रम के तहत भारत की जनवादी नौजवान सभा के देशव्यापी आह्वान पर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफा की मांग को लेकर समस्तीपुर में युवाओं ने धर्मेंद्र प्रधान का पुतला दहन किया।
जनवादी नौजवान सभा के जिला कार्यालय से धर्मेंद्र प्रधान के पुतले के साथ युवाओं का जुलूस निकाला गया जिसमें नीट पेपर लीक मामले के दोषी शिक्षा मंत्री इस्तीफा दो ,सोनम वांगचुक का आंदोलन जायज है, सोनम वांगचुक के अनशन को तुड़वाने की पहल करो, छात्रों युवाओं के भविष्य के साथ खिलवार नहीं चलेगा ,भ्रष्टाचारी हिटलर शाही मोदी सरकार तेरी तानाशाही नहीं चलेगी आदि नारे लगाते हुए समस्तीपुर स्टेशन चौक स्थित गांधी स्मारक के समीप जुलूस पहुंचा।
डीवायएफआई जिला अध्यक्ष महेश कुमार की अध्यक्षता में प्रतिरोध सभा आयोजित की गई। संबोधित करते हुए जनवादी नौजवान सभा के राज्य सचिव उमेश शर्मा ने कहा की नीट पेपर लिक मामले को लेकर जंतर मंतर पर दिल्ली में चल रहे आंदोलन के समर्थन में देश के अंदर हजारों युवा लड़ाई लड़ रहे हैं। छात्र युवाओं के भविष्य के रक्षा की लड़ाई लड़ने वाले आंदोलनकारी को मोदी सरकार देशद्रोही साबित करने में लगी हुई है ।लेकिन इस मामले की वजह से देश के अंदर 20- छात्रों ने आत्महत्या किया ।
इसकी जवाबदेही लेने के लिए शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान तैयार नहीं हैं। देश के युवा सड़कों पर हैं और पर्यावरण विद् एवं वैज्ञानिक सोनम वांगचुक लगभग 20 दिनों से आमरण अनशन किए हुए हैं। लेकिन उनकी सुधि लेने वाला कोई पहल नहीं हो रहा ।इसलिए देश का युवा इस्तीफा की मांग करता है। वक्ताओं ने मांग करते हुए कहा कि अविलंब नैतिकता के आधार पर धर्मेंद्र प्रधान को इस्तीफा देना चाहिए और आमरण अनशन को खत्म कराना चाहिए। सभा को जनवादी नौजवान सभा के जिला कोषाध्यक्ष भोला राय ,अशोक पुष्पम, अनिल कुमार राय, रामप्रवेश राय ,उमेश मलिक, अवनीश कुमार, रविंद्र कुमार सहनी, मो. निराले, अमन कुमार ,सनी कुमार ,अश्वनी कुमार, कुंदन , मो जहांगीर ,अरविंद कुमार, चंदन कुमार आदि ने संबोधित किया।
न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।
